फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR will be registered against those who set fire in the forest in uttarakhand

Haldwani: एक्शन में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, वीसी कर दिए सख्त निर्देश; जंगलों में आग लगाने वालों की खैर नहीं

Fri, 26 Apr 2024 10:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Apr 2024 10:44 AM IST
सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं को निर्देश दिए हैं कि वह वनाग्नि के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर रखें।जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर एफआईआर दर्ज कराएं। 

विज्ञापन
FIR will be registered against those who set fire in the forest in uttarakhand
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं पीके पात्रों को निर्देश दिए हैं कि वह वनाग्नि के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर रखें और जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर एफआईआर दर्ज कराएं। जंगल की आग बुझाने में पीआरडी जवान और होमगार्ड भी सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

कुमाऊं आयुक्त रावत बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग से वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहीं से भी जंगल में आग लगने की सूचना मिले, उस पर तुरंत कार्रवाई हो। उन्होंने स्थानीय स्तर पर प्रभारी वनाधिकारी स्तर पर अधिकारी नामित करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। मुख्य वन संरक्षक पात्रों ने आयुक्त को बताया कि सभी डीएफओ को फायर वॉचरों की तैनाती अपने स्तर से करने के निर्देश दिए हैं। सीसीएफ ने कहा कि उन्हें पीआरडी और होमगार्ड के साथ लोगों की जरूरत है। इस पर आयुक्त ने कहा कि जिला स्तर से पीआरडी एवं होमगार्ड की तैनाती शीघ्र कर दी जाएगी। कहा कि वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम विकास अधिकारी की ओर से स्थानीय लोगों की सीजनल तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा मुख्य रोड के आसपास आग लगने पर फायर ब्रिगेड की तैनाती भी की जाएगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Accident: स्कूल बस से उतर रही छात्रा...पांच साल की बच्ची को कार ने मारी टक्कर, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन


भीमताल, बेतालघाट, ताड़ीखेत में लगी आग
पर्वतीय क्षेत्रों के जंगल में आग लगने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को भीमताल में पांडेछोड़ के तोक तय्या में जंगल की आग नवीन चड्ढा की भूमि पर पहुंच गई। इससे अखरोट के पौधे जलकर नष्ट हो गए। साथ ही प्लांट पर लगाए अन्य प्रजातियों के पौधे भी झुलस गए। वहीं जून स्टेट, सातताल से लगे जंगलों में भी आग लगी रही। वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी रही। ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव के जंगल में आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। देर शाम तक जंगलों में लगी आग बुझ नहीं पाई थी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed