फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR should be registered against those protesting

धरना प्रदर्शन करने वालों पर एफआईआर दर्ज हो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
FIR should be registered against those protesting
भीमताल में शिक्षकों और कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित सर जेसी बोस तकनीकी परिसर के प्रबंध अध्ययन विभाग और फार्मेसी विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक घंटे का कार्यबहिष्कार किया। उन्होंने मंगलवार को परिसर में कुछ लोगों की ओर से अराजकता करने का आरोप लगाया और उन पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शिक्षक-कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को एक घंटे कार्य बहिष्कार किया और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। समिति के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह रौतेला ने बताया कि सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटा शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। संघर्ष समिति ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिक्षक के विरुद्ध जांच 28 अगस्त तक पूर्ण करने की मांग की। उन्होंने मंगलवार को परिसर में हुए धरना-प्रदर्शन और अराजक घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुक्रवार से परिसर के शिक्षक और कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ और डीएसबी परिसर कर्मचारी संघ ने भी अपना पूर्ण समर्थन भीमताल परिसर को दिया है। कार्य बहिष्कार के दौरान परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed