{"_id":"6a2dba8915bed8f15a0c22ba","slug":"fir-registered-against-dumper-driver-who-ran-over-teenage-girl-nainital-news-c-8-1-hld1044-783439-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किशोरी को कुचलने वाले डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किशोरी को कुचलने वाले डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sun, 14 Jun 2026 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र के शनि बाजार रेलवे क्राॅसिंग के पास आठ जून की शाम किशोरी हादिया को रौंदने वाले डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार रात नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। शादाब अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ जून की शाम करीब साढ़े छह बजे उनकी बेटी शकीना फातिमा और भांजी हादिया खान एक साथ स्कूटी से जा रही थीं। शनि बाजार रोड पर डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादिया डंपर की चपेट में आकर कुचल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शकीना फातिमा को हल्की चोटें आईं। कोतवाल बनभूलपुरा डीएस फर्त्याल ने बताया कि आरोपी चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
डिवाइडर पर चढ़ी बोलेरो, बड़ा हादसा बचा
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर शनिवार सुबह एक बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि गाड़ी दूसरी लेन में नहीं गई जिससे बड़ा हादसा बच गया। काठगोदाम से आ रहा चालक बोलेरे में सवारियां लेने बरेली सड़क स्थित होंडा शोरूम जा रहा था। इस बीच जजी परिसर के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हुई। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि पीछे से अचानक एक कार आगे आ गई। टक्कर से बचने के लिए चालक ने ब्रेक लगाए और स्टीयरिंग मोड़ दिया। इससे बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गई और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में चालक के अलावा कोई और नहीं था। आसपास के लोगों की मदद से बोलेरो को डिवाइडर से उतारा गया। संवाद
सिलिंडर में आग, कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा बचा
हल्द्वानी। मुखानी स्थित एक डेयरी में शनिवार दोपहर एक सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। कर्मियों की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा बच गया। अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह ने बताया कि 19 किलो के वाणिज्यिक गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने से अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल इकाई मौके पर पहुंची। टीम के पहुचंने तक डेयरी कर्मियों ने अग्निशामक यंत्र का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया था। दुकान के अंदर रखे दो अन्य सिलिंडर आग से गरम हो चुके थे। दमकल कर्मियों ने उन्हें सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर पानी डालकर ठंडा किया।