{"_id":"61f98f406506bd5ca22720ec","slug":"fir-for-dahej-act-haldwani-news-hld452526855","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति सहित छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
FIR For Dahej ACT
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित ससुराल के पांच अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
रामलीला मोहल्ला में रहने वाली हिना गुप्ता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी शादी 20 जनवरी 2012 को सावित्री कॉलोनी बरेली रोड निवासी उमेश गुप्ता के साथ हुई थी। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्य के अनुसार दान और उपहार दिया लेकिन दहेज लोभी ससुराली इससे नाखुश थे। कम दहेज लाने पर ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे। ससुराली उस पर मायके से दस लाख रुपये दहेज के तौर पर लाने के लिए दबाव बना रहे थे। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। इस बीच उसने पुत्री को जन्म दिया तो ससुरालियों का व्यवहार उसके प्रति और क्रूर हो गया।
विवाहिता का यह भी आरोप है कि पति किसी अन्य युवती के साथ विवाह करने की बात कहकर उससे तलाक देने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी जाती थी। इस बीच उसने मायके से किसी तरह दो लाख रुपये लाकर ससुरालियों को दिए। फिर भी उनका व्यवहार नहीं बदला। मामले में ससुराल पक्ष महिला ऐच्छिक ब्यूरो में काउंसिलिंग के लिए भी उपस्थित नहीं हुआ। विवाहिता ने पुलिस से पति उमेश गुुप्ता, ससुर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सास तारा देवी, ननद , ननदोई और जेठ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।