फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fine of Rs 60 thousand imposed for opening buffalo stables on roadside in haldwani

Haldwani News: नगर आयुक्त ने मारा छापा, सड़क किनारे भैंसों का तबेला खोलने पर लगाया 60 हजार का जुर्माना

Mon, 30 Dec 2024 11:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:44 AM IST
सार

मछली बाजार क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह को सड़क पर भैंसों का तबेला चलते मिला। तबेला स्वामी की ओर से गोबर, खराब चारा नाले में डाला जा रहा था। इस पर नगर निगम की टीम ने तीन तबेला स्वामियों पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
Fine of Rs 60 thousand imposed for opening buffalo stables on roadside in haldwani
नगर आयुक्त ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में लाइन नंबर एक स्थित मछली बाजार क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह को सड़क पर भैंसों का तबेला चलते मिला। तबेला स्वामी की ओर से गोबर, खराब चारा नाले में डाला जा रहा था। इस पर नगर निगम की टीम ने तीन तबेला स्वामियों पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन

बारिश के कारण कब्रिस्तान के पास भूमिगत नाला चोक हो गया था। नगर निगम की टीम शनिवार रात इसे खोल नहीं पाई। इस पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह रविवार को मौके पर पहुंची। इसके बाद निगम की टीम नाला चोक होने के कारणों का पता लगाने निकली। टीम मौके पर पहुंची तो मछली बाजार के पास करीब 12 भैंसें सड़क पर बंधी हुईं मिलीं। लोगों ने बताया कि ये भैंसे रोज यहीं पर बांधी जाती है। टीम ने देखा कि गोबर और बचा हुआ चारा भी नाले पर डाला जा रहा है। इस पर ऋचा सिंह ने तीन तबेला स्वामियों का 20-20 हजार का चालान किया। स्टांप पर लिखवाकर लिया कि दोबारा वह सड़क पर भैंस नहीं बाधेंगे। इसके बाद नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से नाला साफ किया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट, सफाई निरीक्षक चतर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

सड़क से हटाया अतिक्रमण
नगर निगम की टीम ने मंगलपड़ाव क्षेत्र में सड़क किनारे गंदगी फैलाने वाले और फुटपाथ पर सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने अतिक्रमण हटाकर सामान भी जब्त किया। चेतावनी दी कि गंदगी फैलाई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मछली बेचने वालों से कराई नाले की सफाई
मछली बाजार में मछली बेचने वाले नगर निगम की टीम को देखकर भाग गए। इस पर नगर आयुक्त ने शाम चार बजे तक समय दिया। साथ ही चेतावनी दी कि मछली विक्रेताओं ने अगर चार बजे तक नाली में डाला गया अपशिष्ट और कूड़ा नहीं हटाया तो निगम दुकानें नहीं लगने देगा। इसके बाद मछली विक्रेताओं ने खुद नाली की सफाई की।

 

पटाल तोड़कर की भूमिगत नाले की सफाई
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज कांडपाल के नेतृत्व में नगर निगम के सफाईकर्मियों ने कब्रिस्तान के पास भूमिगत नाले की पटाल को काटा। इसके बाद नाले की सफाई की। देर शाम तक नाले से मलबा निकाला गया। उधर नगर आयुक्त ने सभी से नाले में कूड़ा न डालने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed