फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   File a case of harassment against energy corporation officials

Nainital News: ऊर्जा निगम अधिकारियों पर उत्पीड़न का मामला दर्ज कराएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
File a case of harassment against energy corporation officials
हल्द्वानी। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने बृहस्पतिवार को जनसुनवाई में 55 शिकायतों में से 43 का मौके पर निस्तारण कराया। उपाध्यक्ष ने जनसुनवाई में सहयोग नहीं करने वाले अधिकारियों का जवाब तलब किया। बिजली संबंधी मामले में ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन


काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में हुई जनसुनवाई में भूमि विवाद, मुआवजा और पुलिस उत्पीड़न जैसी शिकायतों का निस्तारण किया गया। अल्मोड़ा निवासी सना परवीन ने शिकायत की कि उन्होंने बीए की परीक्षा दी थी। बैक की परीक्षा देने के बाद वह उत्तीर्ण हो गई लेकिन दो साल तक विवि ने उन्हें अंकतालिका उपलब्ध नहीं कराई है। शिकायत मिलने के बाद आयोग ने विवि के कुलसचिव को सर्किट हाउस में तलब कर सना परवीन को अंकतालिका उपलब्ध कराई। आजाद नगर हल्द्वानी निवासी शराफत हुसैन ने आयोग को बताया था कि उनके पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई थी लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। इस पर आयोग ने शराफत हुसैन को ऊर्जा निगम से मुआवजे के रूप में चार लाख उपलब्ध कराए। महुवाखेड़ा ऊधमसिंह नगर निवासी इकबाल लारी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर बिजली बिल और बिजली चोरी का मामला बनाकर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों पर उत्पीड़न का मामला दर्ज करने और इकबाल लारी की समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। गदरपुर निवासी इकबाल अहमद ने आयोग में पुलिस पर उत्पीड़न का केस दर्ज न करने की शिकायत की थी। आयोग की ओर से मामले का संज्ञान लेने के बाद मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कुछ एनजीओ की ओर से भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। कहा जो एनजीओ जांच के बाद भ्रष्टचार में लिप्त मिले तो कानूनी कार्रवाई होगी। जनसुनवाई में अल्पसंख्यक आयोग के सचिव जेएस रावत, शमा परवीन, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिकायतकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन



तीन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

हल्द्वानी। जनसुनवाई के दौरान अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने जनसुनवाई में सहयोग न करने और अनुपस्थित रहने पर अल्मोड़ा के लीड बैंक अधिकारी व जिला सहकारी बैंक भिकियासैंण अल्मोड़ा के शाखा प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब करते हुए तीन दिन में आयोग के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए। ऊधमसिंह नगर के एक मामले में लीड बैंक अधिकारी ऊधमसिंह नगर व बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक, सीएससी देहरादून के स्टेट कोऑर्डिनेटर, एसडीएम रुद्रपुर, नगर आयुक्त रुद्रपुर को बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खटीमा की एक शिकायत पर खटीमा के उपजिलाधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जनसुनवाई में उपस्थित न होने पर आयोग के उपाध्यक्ष ने राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त कुमाऊं जोन रुद्रपुर को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed