{"_id":"59ecec6d4f1c1b59678b723d","slug":"fights-for-seats-in-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 23 Oct 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दिवाली की छुट्टियों के बाद रविवार को लोगों की भीड़ दिल्ली और देहरादून जाने को उमड़ गई। काठगोदाम और हल्द्वानी की ओर से दिल्ली के लिए 16 और 14 बसें अतिरिक्त बढ़ाने के बाद भी बसों को लेकर मारामारी रही। यात्री घंटों बसों के इंतजार में देर रात तक भी रोडवेज स्टेशन में खड़े रहे।
विज्ञापन
पांच दिन की छुट्टी के बाद सोमवार से सभी कार्यालय खुल रहे हैं। कुमाऊं के अधिकतर लोग दिल्ली, नोएडा, देहरादून और बाहरी राज्यों में नौकरी करते हैं। रविवार को दिल्ली और बाहरी राज्यों को लौटने वालों की रोडवेज स्टेशन में भीड़ उमड़ गई। भीड़ को देखते हुए काठगोदाम डिपो से रात आठ बजे तक 42 बसें, हल्द्वानी डिपो से 40 बसें और काठगोदाम आरएम डिपो से जेएनयूआरएम की तीन बसें दिल्ली को भेजी गईं। इसके बाद भी हल्द्वानी डिपो में देर रात तक लोगों की भीड़ उमड़ी रही। उधर, देहरादून जाने वाली बसों में भी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
रोडवेज स्टेशन में बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से लोगों को खड़े-खड़े घंटों इंतजार करना पड़ा। देर रात बसें नहीं मिलने से कई लोग घरों को वापस लौट गए। वहीं कुछ लोग खड़े-खडे़ ही दिल्ली की बसों में रवाना हुए तो कुछ दिल्ली जाने के लिए काठगोदाम डिपों में ही पहुंच गए। एआरएम फाइनेंस ने बताया कि आम दिनों में काठगोदाम डिपो से दिल्ली के लिए 24 बसें और हल्द्वानी डिपो से 26 बसों का संचालन होता है, लेकिन दिवाली के दिन उमड़ी भीड़ के कारण बसों का संचालन बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन