फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fight between drivers and tourists over taxi booking

Nainital News: टैक्सी बुकिंग को लेकर चालकों व पर्यटकों में मारपीट

Mon, 15 Apr 2024 04:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 15 Apr 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Fight between drivers and tourists over taxi booking
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में टैक्सी बुक करने पहुंचे पर्यटकों का रविवार को टैक्सी चालकों से विवाद व फिर मारपीट हो गई। दिल्ली निवासी मोहम्मद नाजिम अपने पांच दोस्तों के साथ यहां भ्रमण पर पहुंचे थे। रविवार सुबह उन्होंने भवाली मार्ग पर भीमताल घूमने के लिए टैक्सी बुकिंग के लिए बातचीत की। टैक्सी चालक ने चार हजार रुपये बताए। दरें अधिक लगने पर उन्होंने टैक्सी बुक करने से मना कर दिया। आरोप है कि मना करने के बाद कुछ अन्य टैक्सी चालक भी एकत्रित हो गए और उनसे गाली गलौच करने लगे। जब उनके साथियों ने विरोध किया तो चालकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है। संवाद

अरुण कुमार पाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

अरुण कुमार पाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed