फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fight between constable and man in Sushila Tiwari hospital haldwani

Haldwani News: सिपाही की अंगुली मरोड़ी, एसटीएच में गार्ड से हाथापाई, इस विधायक के दखल देने के बाद सुलझा मामला

Fri, 13 Oct 2023 10:01 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Oct 2023 10:01 AM IST
सार

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल की स्टाफ पार्किंग में बाइक लेने पहुंचे युवक और सुरक्षाकर्मी के बीच हाथापाई हो गई। इसके पिथौरागढ़ जिले के एक विधायक को दखल देनी पड़ी। विधायक के फोन के बाद युवक को बाइक ले जाने दी गई।

विज्ञापन
Fight between constable and man in Sushila Tiwari hospital haldwani
demo

विस्तार

एक शराबी ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। उसने सिपाही की अंगुली मरोड़ दी। किसी तरह उसे काबू किया गया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पूर्वान्ह के समय एक शराबी कोतवाली में पहुंच गया। वह लोगों से बहस करने लगा। फरियादियों से भी उलझने लगा। इससे वहां मौजूद महिलाएं असहज होने लगीं। पुलिस ने उसे बार-बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। सिपाही ने उसे काबू करने की कोशिश की तो उसने उसकी अंगुली मरोड़ दी। सिपाही दर्द से कराह उठा। 

जब उसकी हरकतें ज्यादा बढ़ने लगीं तो कोतवाल हरेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। अन्य पुलिस वालों के साथ उसे काबू करने का प्रयास किया, तब जाकर शराबी को काबू किया गया। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि उस पर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


विधायक के दखल देने के बाद सुलझा मामला
सुशीला तिवारी अस्पताल की स्टाफ पार्किंग में बाइक लेने पहुंचे युवक और सुरक्षाकर्मी के बीच हाथापाई हो गई। इसके पिथौरागढ़ जिले के एक विधायक को दखल देनी पड़ी। विधायक के फोन के बाद युवक को बाइक ले जाने दी गई। मामला मेडिकल कॉलेज प्राचार्य तक भी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएच में मंगलवार को एक युवक ने स्टाफ पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी की। इसके बाद करीब रात 10 बजे बाइक लेने पहुंचा। तब तक अस्पताल का गेट बंद हो गया था। सुरक्षाकर्मियों ने युवक से स्टाफ पास दिखाने के लिए कहा। पास नहीं दिखा पाने पर गार्ड ने उसे पैदल जाकर ब्लड बैंक के करीब पार्क स्कूटी लाने के लिए कहा, इस पर युवक नाराज हो गया। 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने सुरक्षकर्मी से अन्य वाहनों को पार्क किए जाने को लेकर सवाल किया तो दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। गार्ड ने युवक को परिसर से बाहर निकाल दिया।  इसके बाद युवक ने विधायक से फोन कराया तब गार्ड ने उसे परिसर में स्कूटी से बाइक तक जाने दिया। मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed