फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Field officer out of the Mafia

माफिया की फील्डिंग में अधिकारी आउट

Mon, 21 Mar 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर।
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर। Updated Mon, 21 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन

रामनगर। क्रिकेट के मैदान में फील्डिंग करने की बात तो सबने सुनी होगी। लेकिन यहां बात कोसी, दाबका नदी में फील्डिंग करने वालों की है। जो अधिकारियों के नदियों में पहुंचने से पहले ही माफिया को सूचना देते हैं। जिससे अधिकारी शॉट मारते ही कैच आउट हो जाते हैं और माफिया नदियों से वाहन लेकर बाहर निकल जाते हैं। दरअसल कोसी, दाबका नदी में माफिया मिली भगत के चलते एक रॉयल्टी पर न जाने कितने चक्कर लगाकर कोटी कमाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर कभी वन विभाग या खान विभाग के अधिकारी खनन रोकने जाते हैं तो यहां पहले से तैनात माफिया के फील्डर उन्हें फोन पर सूचना देकर सतर्क कर देते हैं। जिससे छापा मारने वाले अधिकारी वाहनों को पकड़ने में नाकाम हो जाते हैं। कई बार तो फील्डर अधिकारियों के वाहनों के आगे भी बाइक छोड़कर भाग जाते हैं, ताकि समय रहते वाहनों को नदियों से बाहर किया जा सके।
विज्ञापन


खनन प्रभाग के डीएलएम सखावत अली फारूखी ने बताया नदियों में फील्डरों की संख्या काफी ज्यादा है। जिससे इनका पता नहीं चल पाता है। उन्होंने बताया इन पर कार्रवाई के लिये पुलिस क्षेत्राधिकारी को लिखित पत्र दिया गया है। पुलिस ने कई बाइकें सीज भी की हैं। विभाग अब फील्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed