फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Female SI suspended for giving undue advantage to the accused in a rape case investigation

Haldwani News: दुष्कर्म मामले की जांच में आरोपी को फायदा पहुंचाने पर महिला एसआई निलंबित

Wed, 14 Jan 2026 09:32 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 14 Jan 2026 09:32 AM IST
सार

 दुष्कर्म मामले की विवेचना में आरोपी को लाभ पहुंचाने के आरोप में लालकुआं थाने की महिला उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Female SI suspended for giving undue advantage to the accused in a rape case investigation
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में लालकुआ थाने की महिला दरोगा अंजू नेगी को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मंगलवार की देर शाम निलंबित कर दिया। दुष्कर्म की प्राथमिकी के विवेचना में वह प्रतिवादी को लाभ पहुंचा रही थी। पीड़िता की शिकायत के बाद यह कार्रवाई एसएसपी ने की।

विज्ञापन


लाल कुआं थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने 14 अक्टूबर 2025 को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की प्राथमिकी लालकुआ थाने में दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना लालकुआ थाने की दरोगा अंजू नेगी कर रही थी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि कुछ महत्वपूर्ण तथ्य ऐसे हैं, जिसे विवेचना में शामिल किया जाना जरूरी है। लेकिन बताने के बाद भी महिला दरोगा ने इसकी अनदेखी की है। वह प्रतिवादी भगवत को लाभ पहुंचा रही हैं। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराई और प्रकरण सही पाए जाने पर अंजू नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। महिला अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर यदि एक पक्षीय कार्रवाई हुई तो दोषी पुलिस कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह निलंबन भी इसी दिशा में किया गया है।-डॉ मंजूनाथ टीसी एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed