फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Female councilor creates ruckus in Municipal Corporation, threatens to resign

Nainital News: महिला पार्षद का नगर निगम में हंगामा, इस्तीफा देने की दी धमकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Female councilor creates ruckus in Municipal Corporation, threatens to resign
हल्द्वानी। नगर निगम की ओर से की गई कार्रवाई से गुस्साई महिला पार्षद ने हंगामा काटा। काठगोदाम स्थित एक वार्ड में नजूल भूमि पर खड़े किए गए खंभों की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई थी। इस पर बृहस्पतिवार को निगम की टीम मौके पर पहुंची और खंभे हटा दिए। इसका पता चलते ही पार्षद नगर निगम पहुंची और नगर आयुक्त परितोष वर्मा से मिली। उनका कहना था कि उन्हें जानकारी दिए बिना ही निगम कर्मचारियों ने उनके वार्ड में कार्रवाई कर दी। पार्षद ने तैश में आकर इस्तीफा देने की धमकी तक दे डाली। बाद में पार्षद नगर आयुक्त कार्यालय से चली गई और प्रथम तल पर जाकर निगम अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि जिस जमीन पर खंभे खड़े किए गए थे, वहां लोग कूड़ा डाल रहे थे, इस नजूल भूमि पर कुछ दिन पहले ही निगम ने कब्जा लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed