फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fee will be charged from DRDO if the hospital is not removed

अस्पताल नहीं हटाया तो डीआरडीओ से लिया जाएगा शुल्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fee will be charged from DRDO if the hospital is not removed
हल्द्वानी। बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल अभी पूरी तरह से हटाया नहीं गया है। इस वजह से मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डीआरडीओ को नोटिस भेजा है। चेतावनी दी गई है कि यदि परिसर से अस्पताल नहीं हटाया गया तो शुल्क भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

कोविड की दूसरी लहर के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में डीआरडीओ ने अस्थायी कोविड अस्पताल बनाया था। हालांकि इस अस्पताल का उद्घाटन तब हुआ था जब कोविड की दूसरी लहर का असर काफी कम हो गया था। कोविड की तीसरी लहर के दौरान अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम रहने की वजह से इस अस्पताल का ज्यादा इस्तेमाल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इसके बाद शासन ने बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल को हटाने का निर्णय लिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी इसके लिए हामी भर दी। इसके बाद अस्पताल को हटाने का काम शुरू हो गया। धीरे-धीरे काफी सामान हटा लिया गया लेकिन अभी भी मुख्य ढांचा बचा हुआ है। अस्थायी अस्पताल निर्माण के दौरान जिस जगह पर मरीजों को भर्ती करने के लिए मुख्य स्थान बनाया गया था उसे भी अभी नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस अस्पताल को हटाने के लिए डीआरडीओ से कई बार कहा है लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अब डीआरडीओ को नोटिस भेजा है कि जल्द इसे हटा लिया जाए नहीं तो इसका चार्ज वसूला जाएगा।

विकास कार्यों में हो रही है दिक्कत
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज का तर्क है कि डीआरडीओ के अस्थायी अस्पताल में अब कोई स्वास्थ्य सेवा संचालित नहीं की जा रही है। हालांकि इस अस्थायी अस्पताल की वजह से काफी जगह घिरी हुई है। इस वजह से अन्य काम रुके हुए हैं।
मेडिकल कॉलेज परिसर में बने बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल को हटाने के लिए डीआरडीओ को नोटिस दिया गया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनसे चार्ज लिया जाएगा।
-डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed