फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Featured in municipal DM , 38 employees were missing

नगर निगम में डीएम का छापा, 38 कर्मचारी मिले गायब

Wed, 25 Mar 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 25 Mar 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Featured in municipal DM , 38 employees were missing

नगर निगम में जिलाधिकारी दीपक रावत के छापे से खलबली मच गई। इस दौरान गायब मिले 38 कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। शौचालय और निगम में सफाई की बदतर व्यवस्था देख बिफरे डीएम ने तीन सफाई नायकों के भी वेतन रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी मंगलवार सुबह 10.08 मिनट पर नगर निगम पहुंचे। उन्होंने लगभग 12 मिनट बाद 10.20 बजे कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका मांगी। अधिष्ठान लिपिक हरिप्रसाद सूची नहीं दिखा सके, डीएम ने उन्हें जमकर फटकारा। उन्होंने टैक्स वसूली पंजिका, उपस्थिति पंजिका, सफाई कर्मचारी पंजिका, एकाउंट पंजिका, सीएल, ईएल पंजिका और निर्माण कार्य पंजिका देखी। नगर निगम का भवन और दुकान किराया 2014-15 का कुल दो करोड़ 58 लाख वसूला जाना था, जिसके सापेक्ष अब तक एक करोड़ 56 लाख ही वसूले जाने पर रावत ने नाराजगी जताई। उन्होंने वसूली में तेजी लाने के साथ ही आय के स्रोत बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि दुकानों का किराया बढ़ाया जाए, जिससे निगम की आमदनी बढ़ सके। 
विज्ञापन


डीएम शौचालय की स्थिति देख बिफर पड़े। एमएनए आरडी पालीवाल से कहा कि शौचालय में पानी तक की व्यवस्था नहीं है और टोटियां टूटी हैं। महिलाओं के लिए अलग शौचालय न होने पर नाराजगी जताते हुए एमएनए को इस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा। डीएम ने कहा कि विकास निधि से राशि दी जाएगी, जिससे पानी की समुचित व्यवस्था होने के साथ ही महिलाओं के लिए अलग से शौचालय बनाया जा सके। निगम के प्रथम तल पर दीवारों पर पड़ी पीक और चाय के गिलास देखकर नाराज हुए। उन्होंने कहा कि जब अपना कार्यालय साफ नहीं रख सकते तो पूरे शहर की सफाई क्या करोगे। उन्होंने तीन सफाई नायकों के वेतन रोकने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डीएम से स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वीकृत कराना होगा अवकाश
छापे के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. तुहिन कुमार अवकाश पर मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में स्वास्थ्य अधिकारी उनसे अवकाश स्वीकृत कराकर ही छुट्टी लेंगे।

क्यों नहीं खर्च हुआ सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का आठ करोड़
निरीक्षण के दौरान सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के मद में बची आठ करोड़ की राशि के इस्तेमाल न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पूछा कि ट्रचिंग ग्राउंड के लिए अब तक जमीन हस्तांतरण क्यों नहीं हुआ। डीएम ने कहा कि ट्रचिंग ग्राउंड की फाइल जिस स्तर पर भी रुकी होगी बात कर तत्काल स्वीकृति दिलाई जाएगी। उन्होंने विकास निधि की राशि भी खर्च न होने पर नाराजगी जताई।


साहब चार माह से नहीं मिला है वेतन
संविदा पर कार्यरत स्वच्छक कर्मी एकता को चार माह से वेतन नहीं मिला है। एकता ने डीएम से वेतन दिलाने के लिए फरियाद की। कहा कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जानकारी लेने पर पता चला कि कर्मचारियों के पीएफ का पैसा भी दस माह से उनके खाते में नहीं जमा हुआ है। साथ ही नियमित कर्मियों को भी वेतन नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed