{"_id":"5ed7ff2f8ebc3e90602ac3f6","slug":"father-forcibly-marries-minor-homosexual-son-nainital-news-hld3850727131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने नाबालिग समलैगिंक बेटे की जबरन शादी कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने नाबालिग समलैगिंक बेटे की जबरन शादी कराई
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के एक किशोर ने अपने पिता और चचेरे भाई पर जबरन उसकी शादी करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने समलैंगिक किशोर के पिता और चचेरे भाई पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार नैनीताल के चार्टन लॉज निवासी एक नाबालिग बेटे ने पिता पर जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। बताया कि प्रमाण पत्र के अनुसार वह नाबालिग है । 16 वर्षीय किशोर ने कहा कि वह समलैंगिक है। इस बात का पता जब परिजनों को लगा तो पिता ने करीब एक महीने पहले उसकी जबरन शादी कर दी, जबकि वह शादी नहीं करना चाहता था। उसने शादी रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह शादी नहीं रोक पाया। साथ ही किशोर ने पिता और चचेरे भाई पर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किशोर के पिता के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।