{"_id":"810413bc263e7e19a4e8add717117f39","slug":"fast-unto-death-if-necessary-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पड़ी तो करेंगे आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत पड़ी तो करेंगे आमरण अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
कारखाने को बंद करने, जबरन वीआरएस दिलाने और रोजगार छीनने पर उच्च प्रबंधन उतारू है। वहीं, संयुक्त संघर्षशील मोर्चा के नेतृत्व में एचएमटी रानीबाग को बचाने के लिए कर्मचारियों ने सोमवार को नौ सूत्रीय मांगों को लेकर गेट नंबर दो पर पांचवें दिन भी धरना दिया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि रोजगार को सुरक्षित रखने के लिए जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी किया जाएगा। कहा कि कर्मचारियों की मांगों को भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न मजदूर संगठनों ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, विधायक भीमताल दान सिंह भंडारी ने कहा है कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को प्रधानमंत्री, उद्योग मंत्री और मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। सोमवार को नारायण राम आर्य, महेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह गंगोला, शंकर दत्त तिवारी, सत्यपाल, माधवानंद जोशी, प्रताप सिंह जीना, केआर गयाल समेत 30 कर्मचारी धरने पर बैठे।
विज्ञापन