फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers worried due to lack of rain in uttarakhand

परेशान: पहाड़ से लेकर मैदान तक गेहूं की बुआई को है नमी का इंतजार, बारिश के अभाव में अब सूख रहे किसानों के खेत

Wed, 22 Nov 2023 01:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 22 Nov 2023 01:52 PM IST
सार

इस समय खेतों में पानी की जरूरत है। बारिश न होने से खेतों में सूखापन आया है। नवंबर में बारिश नहीं होने से किसानों के माथे पर चिंता के बादल मंडरा रहे हैं। रबी की फसलों की बुआई के लिए बारिश की जरूरत रहती है।

विज्ञापन
Farmers worried due to lack of rain in uttarakhand
किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवंबर में बारिश नहीं होने से किसानों के माथे पर चिंता के बादल मंडरा रहे हैं। रबी की फसलों की बुआई के लिए बारिश की जरूरत रहती है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में रबी की फसलों का उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।

विज्ञापन


वर्तमान में गेहूं, जौं, मसूर, लाई, सरसों, तुरई आदि की बुआई का समय चल रहा है। प्रदेश में फसल चक्र के अनुसार सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत क्षेत्रफल में गेहूं बोया जाता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर धान (26 प्रतिशत) का नंबर आता है। कृषि विभाग के 2022 के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में नौ लाख 70 हजार के करीब पंजीकृत किसान हैं। 
विज्ञापन


मुख्य कृषि अधिकारी विकेश यादव के अनुसार औसतन रबी के सीजन में पांच से 10 मिलीमीटर बारिश हो जाए तो फसल को नमी मिल जाती है। 15 से 20 दिन के भीतर बारिश नहीं हुई तो फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में बारिश कम ही रहती है। कम से कम तीन से छह मिलीमीटर (एमएम) बारिश होती थी। इस बार भी नवंबर में बारिश नहीं हुई है। अगले पांच-छह दिन तक बारिश के आसार नहीं है। 27 और 28 नवंबर को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।  -विक्रम सिंह, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून

बारिश हो जाती तो बहुत अच्छा होता और गेहूं की बुआई का आधार बन जाता। इन दिनों में खेतों में नमी नहीं है। दिन में तेज धूप और रात को अचानक ठंड होना पौधों के लिए नुकसानदायक साबित होगा।

-नरेंद्र सिंह प्रगतिशील किसान गौलापार

इस समय खेतों में पानी की जरूरत है। बारिश न होने से खेतों में सूखापन आया है। बारिश होती तो खेती को पर्याप्त पानी मिलता है। गेहूं, लाई, मटर, टमाटर की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। 
-नीरज रैक्वाल, किसान गौलापार

नैनीताल जिले नवंबर में हुई बारिश का आंकड़ा 

वर्ष         माह    बारिश 
2018    नवंबर    15.7
2019    नवंबर    25.9
2020    नवंबर    0.0
2021    नवंबर    0.0
2022    नवंबर    0
2023    नवंबर    2.7
नोट-बारिश मिलीमीटर में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed