फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers stopped sending their apples to the market as they did not get a fair price

Nainital News: सेब के उचित दाम नहीं मिलने पर किसानों ने मंडी भेजना किया बंद

Wed, 30 Jul 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 30 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped sending their apples to the market as they did not get a fair price
पहाड़पानी (नैनीताल)। धानाचूली, धारी, मुक्तेश्वर, हरतोला, कसियालेख और नथुवाखान के किसान हल्द्वानी थोक मंडी में सेब का उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान हैं। इससे मायूस किसानों ने अब सेब की पेटियां हल्द्वानी थोक मंडी भेजना बंद कर दी हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि स्थानीय सेब 100 रुपये डिब्बा बिक रहा है। उन्होंने कहा कि सेब के जितने दाम हल्द्वानी मंडी में मिल रहे हैं उससे अधिक खर्चा तो वहां सेब भेजने पर आ रहा है। इसके चलते क्षेत्र के अधिकतर किसानों ने पेड़ों से सेब तोड़ना बंद कर दिया है। कसियालेख के किसान देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी मंडी में किसानों को सेब का दाम कम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे किसान बहुत परेशान हैं। बिष्ट ने कहा कि समय से पहले सेब भेजने पर भी मंडी में दाम कम मिल रहे हैं। मनाघेर के डॉ. नारायण सिंह ने कहा कि सेब को समय से पहले तोड़ने और उसे भेजने पर भी मंडी में वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। साथ ही सेब पर दाग लगने से भी उसकी कीमत कम मिल रही है। उन्होंने सरकार से पर्वतीय क्षेत्र में उपमंडी और यूनिट खोलने की मांग की है ताकि किसानों की समस्या हल हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed