फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers should come forward in fisheries for livelihood

Nainital News: आजीविका के लिए मत्स्य पालन में आगे आएं किसान

Thu, 11 Jul 2024 04:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 11 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers should come forward in fisheries for livelihood
भीमताल डीसीएफआर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद
भीमताल। शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशालय भीमताल में बुधवार को राष्ट्रीय मत्स्य दिवस मनाया गया। डीसीएफआर के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार पांडे ने कहा कि मत्स्य पालन से किसान अपनी आजीविका बढ़ा सकते हैं। बताया कि मत्स्य पालन के लिए डीसीएफआर की ओर से किसानों को लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मणिपुर सीएयू इंफाल के कुलपति और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार जोशी ने कहा कि मत्स्य पालन एक बेहतर जरिया है। पशु विज्ञान के पूर्व डीडीजी डॉ. कमल मल्ला बुजारबरुआ ने मत्स्य पालकों से समेकित मछली पालन और मूल्य संवर्धन को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को प्रो. डब्ल्यूएस लकरा, हिमाचल प्रदेश के मत्स्य विभाग के निदेशक सह वार्डन विवेक चंदेल और उद्यमी डॉ. आजाद ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के साथ किसानों को मछली के बीज वितरित किए गए। वहां डॉ. अमित पांडे, डॉ. एनएन पांडे, डॉ. सुरेश चंद्रा, डॉ. आरएस पतियाल, डॉ. एस अली, डॉ. एमएस अख्तर, डॉ. राजा आदिल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed