फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers play an important role in India's economy: Joshi

भारत की आर्थिकी में किसानों की अहम भूमिका : जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers play an important role in India's economy: Joshi
भीमताल के डीसीएफआर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते पद्म भूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि भारत की आर्थिकी में किसानों की अहम भूमिका है। उन्होंने किसानों से आजीविका बढ़ाने के लिए मत्स्य को रोजगार के रूप में अपनाने को कहा। वह आजादी का अमृत के तहत भीमताल में राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पद्मभूषण डॉ. जोशी ने प्राकृतिक खेती को अपनाने के साथ ही जल, पर्यावरण और भू संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने हिमालयी राज्यों को पॉलीथिन मुक्त करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में शीतजल मास्त्यिकी अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि 70 फीसदी मत्स्य उत्पादन अंतर्स्थली मात्स्यिकी और 30 प्रतिशत समद्री मात्स्यिकी से होता है। किसान मत्स्य पालन के साथ ही गाय, बकरी, मुर्गी, बतख पालन से अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। पांडे ने किसानों का आह्वान किया कि वह मत्स्य पालन के क्षेत्र में आगे आएं।
विज्ञापन

मणिपुर के प्रगतिशील मत्स्य पालक माइबाम बिरला ने मत्स्य पालन से संबंधित जानकारी देने के साथ एक्वा पोनिक्स तकनीक की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन मोड पर मत्स्य पालन से जुड़ी जानकारी को साझा किया। मनान के मत्स्य पालक बालम सिंह बजेली, सिक्किम के सुभाष राय, मेघालय के जॉन विल्डर, मणिपुर के रोविंद्रो ने कहा कि मत्स्य पालन से उनकी आजीविका मजबूत हुई है। इस मौके पर चार मत्स्य पालकों को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम में निदेशालय के एक कलेंडर का विमोचन किया गया। इस दौरान डॉ. अमित पांडे, डॉ. एनएन पांडे, डॉ. आरएस पतियाल, डॉ. आदिल, एके जोशी, डॉ. विक्टोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed