{"_id":"198c81b195205329a4557b9e8b24833e","slug":"farm-reform-grew-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म सुधार की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म सुधार की तिथि बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल तथा पटवारी जैसे पुरुष वर्चस्व वाले पदों के लिए महिलाएं बढ़ चढ़कर आवेदन कर रही हैं। यह तथ्य बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव राजस्व डीएस गर्ब्याल की ओर से ली गई वीडियो कान्फ्रेंस में सामने आया। नैनीताल जिले में लेखपाल व पटवारी के पदों की भर्ती के लिए कुल 4063 आवेदकों में से एक-तिहाई 1324 आवेदक महिलाएं हैं।
विज्ञापन
इस बीच शासन ने बड़ी राहत देते हुए इन पदों की भर्ती के लिए आवेदकों की ओर से भरे गए आवेदन पत्रों में रह गई कुछ कमियों को पूरा करने के लिए तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इन पदों के लिए अक्तूूबर में निकली विज्ञप्ति के आधार पर आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पूर्व में 30 नवंबर तक थी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजस्व डीएस गर्ब्याल की ओर से ली गई वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) बीएल फिरमाल ने भाग लिया। सचिव गर्ब्याल ने निर्देश दिए कि पटवारी व लेखपाल की भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि पूर्व में निकल चुकी है लेकिन जिन अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र छूट गए हों, शुल्क का ड्राफ्ट लगने से रह गया हो, शुल्क कम लगा हो वे इनकी पूर्ति कर सकते हैं।
विज्ञापन
साथ ही जिन अभ्यर्थियों का सेवा योजन दफ्तर में पंजीकरण कालातीत हो चुका हो वे पुन: नवीनीकरण कराकर 31दिसंबर तक फार्म के साथ लगा सकते हैं। फिरमाल ने बताया कि नैनीताल जिले में पटवारी के पदों के लिए कुल 4063 लोगों ने आवेदन किया जिनमें 1324 महिलाएं जबकि 2739 पुरुष हैं।