{"_id":"67a126816c67815a0b0cf04e","slug":"fans-were-selling-with-the-label-of-branded-company-haldwani-news-c-8-1-hld1044-506347-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगाकर बेच रहे थे पंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगाकर बेच रहे थे पंखे
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगाकर सस्ते पंखे लोगोें को बेचे जा रहे थे। पता चलने पर यहां आई कंपनी की टीम ने मुखानी थाना क्षेत्र के अंबिकापुर में एक दुकान पर छापा मारा तो वहां ऐसे 120 पंखे मिले। दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
यह ब्रांडेड कंपनी कई इलेक्ट्रिकल सामान बनाती है। इसमें पंखा भी महत्वपूर्ण है। कंपनी को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि अंबिकापुर में एक दुकानदार उनकी कंपनी का लेबल लगाकर लोकल पंखे बेच रहा है। इससे कंपनी की साख पर बट्टा लग रहा था। सोमवार को कंपनी के लोगों ने दुकान में पहुंचकर वहां से 120 पंखे बरामद किए। मौके पर पुलिस बुलाई गई और सभी पंखे पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। मुखानी थाना प्रभारी विजय सिंह मेहता ने बताया कि कंपनी के अफसरों की मौजूदगी में पंखों की बरामदगी की गई है, 120 पंखे मिले हैं। इस प्रकरण में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। माई सिटी रिपोर्टर