फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fair Kautik boom in Haldwani

हल्द्वानी में कौतिक मेले की धूम

Thu, 14 Jan 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 14 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन

 पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित आयोजित उत्तरायणी कौतिक में छठे दिन कुमाऊंनी नाटकों ने मेले की रौनक में चार चांद लगा दिए। स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी भाषा में नाटकों की प्रस्तुति दी। इस दौरान लोगों ने पहाड़ी उत्पादों के साथ अन्य सामानों की भी जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन


 ऐपण प्रतियोगिता से शुरू हुए बुधवार के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने चौकी पर ऐपण देकर अपनी कला दिखाई। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में स्वर्णिमा गुरुरानी ने प्रथम, नीरू पाल ने द्वितीय, प्रियंका राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में मंजू पंत पहले, लता पंत दूसरे, भारती तीसरे स्थान पर रहीं। बेबी शो में मास्टर हार्दिक को प्रथम, साहिल को द्वितीय, दीक्षा दुर्गापाल को तृतीय स्थान मिला। खो-खो ओपन महिला वर्ग में केवीएम ए ने पहला केवीएम बी ने दूसरा, आनंदा एकेडमी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने विभिन्न नाटकों को कुमाऊंनी भाषा में प्रस्तुत किया। त्रिलोक बनोली, शैलेंद्र दानू, देवेंद्र तोलिया, शंभू दत्त साहिल, मुकेश शर्मा, भुवन जोशी ने व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया। वहीं, दमुवाढूंगा युवा विकास संगठन और कदम समिति की ओर से आयोजित एक दिनी उत्तरायणी मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

 मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश, एडवोकेट गोविंद बिष्ट कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। शाम को लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी, बेबी प्रियंका ने कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति देकर संगीत का समां बांधा। चंदन भाकुनी, पंकज बिष्ट, अशोक कुमार, बबलू बिष्ट, प्रकाश चंद्रा, भरत कुमार ने कार्यक्रमकी व्यवस्था संभाली।

 उत्थान मंच और दमुवाढुंगा में आयोजित उत्तरायणी कौतिक में बुधवार को लोक गायक ललित मोहन जोशी, माया उपाध्याय और बेबी प्रियंका ने मंच से कुमाऊंनी गीतों के सुर बिखेरकर पहाड़ की याद दिला दी। देर रात तक लोग गीतों पर झूमते रहे।

उत्थान मंच में आयोजित उत्तरायणी कौतिक में जहां लोक गायिका माया उपाध्याय ने ‘फुली-फुली सी बसंत तुम छा सुआ बहार’, ‘बरखा बूंदों जे मौसम जैसी तुमि प्यार’ गाकर श्रोताओं को प्रकृति और प्रेम से जोड़ा, वहीं दमुवाढूंगा में आयोजित उत्तरायणी मेले में लोकगायक ललित मोहन जोशी ने ‘टक-टका टक कमला’ की धुन छेड़कर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

बेबी प्रियंका के गीतों ने भी श्रोताओं को नाचने में मजबूर कर दिया। उत्थान मंच में माया उपाध्याय के ‘हाई काकड़ी झिलमा, नूण पीसो सिलमा’ की बड़ी मांग रही तो दमुवाढुंगा में लोग फौजी के देशभक्ति गीतों से भावविभोर हो उठे।


बेबी प्रियंका ने भी जमकर तालियां बटोरी। हजारों की संख्या में पहुंचे बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों ने देर रात तक गीतों का आनंद लिया। एमएलके इवेंट मैनेजमेंट के रितेश जोशी, चंद्रशेखर तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed