{"_id":"6050f2ae8ebc3e76a253dfd1","slug":"failure-not-to-increase-number-in-one-hundred-fifty-student-improvement-examinations-haldwani-news-hld4184464143","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ छात्र सुधार परीक्षा में नंबर नहीं बढ़ने से फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ छात्र सुधार परीक्षा में नंबर नहीं बढ़ने से फेल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी फेल हो गए हैं। छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य से मिलकर उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराने की मांग उठाई है।
स्नातक प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र एक विषय में फेल हो गए थे। इस पर डेढ़ सौ से अधिक विद्यार्थियों ने सुधार परीक्षा के तहत संबंधित विषय का पेपर दिया था। सुधार परीक्षा का गत दिवस रिजल्ट आया तो उसमें 150 से अधिक छात्र-छात्राओं के नंबर या तो पुराने ही दर्शाएं गए या फिर शून्य दर्शाया गया है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा देने के बावजूद कई परीक्षार्थियों को अनुपस्थित कर दिया है। छात्र पूरन जोशी ने बताया कि सुधार परीक्षा का पेपर बहुत अच्छा हुआ था उसके बाद भी उसका एक भी नंबर नहीं बढ़ा, इस कारण अब उसे स्नातक द्वितीय वर्ष में दाखिला नहीं मिलेगा। छात्रा रोली पाठक का कहना था कि अंग्रेजी में पास होने के लिए 50 नंबर चाहिए थे। उसके दोनों पेपर अच्छे हुए मगर फिर वही अंक आ गए। छात्रनेता सूरज भट्ट ने बताया कि इसी तरह की समस्या दूसरे छात्र-छात्राओं के साथ भी है। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि कुछ छात्र इस समस्या को लेकर आए थे, इस संबंध में पता किया जा रहा है।
परीक्षा 12 बजे से और उड़नदस्ता छापा मारने पहुंच गया सुबह नौ बजे
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को तीसरे सेमेस्टर क परीक्षा दोपहर 12 बजे से शुरू होनी थी मगर कुमाऊं विश्वविद्यालय का उड़नदस्ता सुबह नौ बजे ही परीक्षा कक्षों में छापा मारने पहुंच गया। परीक्षा शुरू होने के बाद छापा मारने की कार्रवाई पूरी कर टीम नैनीताल रवाना हुई। परीक्षा प्रभारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि उड़नदस्ते की टीम को समय का पता नहीं था इसलिए वह तीन घंटे पहले आ गए थे। स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।