फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Facilities will be made available to the villagers by organizing camps in every village.

Nainital News: गांव-गांव शिविर लगाकर ग्रामीणों को उपलब्ध कराएंगे सुविधाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Facilities will be made available to the villagers by organizing camps in every village.
नैनीताल। भीमताल ब्लाॅक की सबसे बड़ी ग्राम सभा बेलुवाखान में रविवार को ब्लाॅक प्रमुख समेत प्रधानों का सम्मान किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनके द्वार पहुंचकर उन्हें आवश्यक सुविधाएं दिलाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मतदाता पहचान पत्र समेत विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बेलुवाखान की ग्राम प्रधान डॉ. बबिता मनराल की ओर से नैनागांव में कार्यक्रम किया गया। डॉ. मनराल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी तथा ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिस आशा से उन्होंने प्रधान व अन्य को जिम्मेदारी दी है, सभी उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट समेत ग्राम प्रधान सरियाताल हरगोविंद, ज्योलीकोट नवल कुमार, गेठिया रिंकू एवं पूर्व प्रधान व राज्य आंदोलनकारी हरीश भट्ट समेत आंदोलनकारी हरीश वारियाल, प्रकाश आर्या, इंद्र नेगी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख डा. बिष्ट ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान सभी को साथ लेकर रजत जयंती वर्ष में गांव की जनता को भी अभिनव करने के प्रयास किए जाएंगे। गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों को घर पर सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। मौजूदा प्रधानों ने प्रमुख के वादे को दोहराया। इसमें राजेंद्र मनराल, योगेश बोरा, रवि बिष्ट, उमेश ओली, केशव दत्त नैनवाल, हीरा देवी, मनीष कुमार, संजय मेहरा, वीरू महरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed