{"_id":"5745facb4f1c1bd240690996","slug":"eye-lit-the-light-of-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों से जलाई शिक्षा की ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों से जलाई शिक्षा की ज्योति
निशांत खनी, हल्द्वानी।
Updated Thu, 26 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
अंध छात्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड (नैब) के बच्चों ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर शिक्षा की ज्योति जलाई है। नैब के दो बच्चों ने इंटर और सात बच्चों ने हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास कर न केवल नैब और स्कूल का मान बढ़ाया है बल्कि दूसरे बच्चों के लिए भी मिसाल पेश की है।
गौलापार स्थित नैब में दृष्टिहीन बच्चे एक परिवार की तरह रहते हैं। बच्चे उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से हैं। संस्था संचालक श्याम धानक बच्चों की शिक्षा दीक्षा करते हैं। नैब के सभी बच्चे सरकारी और प्राइवेट स्कूलों से शिक्षा ले रहे हैं। नैब की संगीता बिष्ट ने जीजीआईसी हल्द्वानी और सुरेंद्र सिंह ने एमबी इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा दी थी। संगीता ने 74 फीसदी और सुरेंद्र सिंह ने 67 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की है।
हाईस्कूल में भी नैब के बच्चों ने लोहा मनवाया है। आठ बच्चों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी, जिसमें सात बच्चों ने प्रथम और एक बच्चे ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की है। संचालक श्याम धानक के मुताबिक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा गौलापार में पढ़ने वाले हरीश सिंह शाही ने 77 फीसदी, सुनील राम ने 73 फीसदी, हरीश लाल ने 68 फीसदी, सुंदर सिंह ने 66 फीसदी, मनीष बिष्ट ने 61 फीसदी, गोविंद बिष्ट ने 76 फीसदी और जीजीआईसी से ममता नौला ने 67 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की है। पंकज टम्टा ने 52 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर नैब में जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
डीएम ने दी बच्चों को बधाई
>> नैब के बच्चों की शानदार सफलता पर जिलाधिकारी दीपक रावत, सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह और हरगोविंद सुयाल के प्रिंसिपल एसके बिष्ट और जीजीआईसी की अध्यापिका बिंदु शाह ने शुभकामनाएं दी हैं। बच्चों के लिए पठन पाठन सामग्री उपलब्ध कराने में इन लोगों का सहयोग रहता है।