फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eye allergies are also upset

आंखों की एलर्जी भी कर रही परेशान

Fri, 20 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 20 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Eye allergies are also upset
डॉ. तितियाल - फोटो : अमर उजाला
मौसम में बदलाव के चलते आंखों में एलर्जी लोगों को काफी परेशानी दे रही है। आंखों की एलर्जी से परेशान 8 से 10 रोगी प्रतिदिन डा. सुशीला तिवारी अस्पताल आ रहे हैं। 
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में आंखों की एलर्जी की समस्या की बढ़ रही है। कई लोग आंखें लाल होने की समस्या से परेशान हैं। डा. सुशीला तिवारी अस्पताल और बेस अस्पताल में नेत्ररोग विशेषज्ञों के पास आजकल आंखों की एलर्जी से पीड़ित कई रोगी पहुंच रहे हैं। आंखों में एलर्जी की समस्या ज्यादातर बच्चों में देखी जा रही है। 
विज्ञापन

 ---

आंखों में एलर्जी की शिकायत फरवरी से लेकर मई तक ज्यादा होती है। इसकी वजह नये पौधे एवं उनसे निकलने वाले पराग हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को आंखों की एलर्जी पालतू जानवरों से भी होती है। अगर आंखों में खुजली होने तथा रोजाना लाल होने की शिकायत हो तो तुरंत किसी आंखों के डाक्टर को दिखाएं। डाक्टर को बगैर दिखाए मेडिकल से दवा लेकर आंखों में डालना घातक भी हो सकता है। मेडिकल स्टोर संचालक एस्ट्रोयाड आई ड्राप दे देते हैं जो तुरंत तो आंखों की तकलीफ में आराम दे देते हैं मगर आगे चलकर सफेद मोतियाबिंद एवं काला मोतियाबिंद हो सकता है। इस तरह के मोतियाबिंद से पीड़ित 3-4 रोगी अस्पताल रोजाना आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. गोविंद सिंह तितियाल, विभागाध्यक्ष नेत्ररोग, एसटीएच 
--
बचाव
- जहां पेड़- पौधे ज्यादा हों वहां ज्यादा देर न रुकें।
- आंखों में एलर्जी से पीड़ित लोगों को पालतू जानवरों से भी दूर रहना चाहिए। 
- आंखों में बिना डाक्टर की सलाह के कोई भी आई ड्राप न डालें अन्यथा आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है। 
- आंखों में जलन होने पर साफ ठंडे पानी से धोएं तथा धूप में निकलते समय रंगीन चश्मा लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed