फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Extensive tree plantation in Nainital on Harela festival, message of environmental protection given

Nainital News: हरेला पर्व पर नैनीताल में व्यापक पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Fri, 17 Jul 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 17 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Extensive tree plantation in Nainital on Harela festival, message of environmental protection given
नैनीताल। हरेला पर्व पर डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल में संयुक्त निदेशक महेश कुमार ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अकादमी के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षु अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। नैनीताल एक्वाटिक एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) और 79 यूके बटालियन एनसीसी ने ठंडी सड़क पर पौधरोपण किया। वहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं कमिश्नरी परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। जिलाधिकारी, सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने पौधे रोपे।
विज्ञापन


हरेले पर किया धरा को हरा
भीमताल/भवाली/गरमपानी/गौलापार/रामनगर। भीमताल, भवाली, रामनगर में हरेला पर्व पर हजारों पौधे रोपे गए। भीमताल में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने एक हजार से अधिक पौधे वितरित किए और पौधारोपण किया। विकास भवन में अरविंद कुमार पांडेय और अनुराग आर्या ने पौधे लगाए। नंधौर वन क्षेत्र में हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत वन विभाग ने तीन हजार पौधों का रोपण किया। रामनगर में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने 600 से अधिक पौधे रोपे। दुल्हेपुरी गांव में 250 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कृषि उत्पादन मंडी समिति में ई-दिवस मनाकर ई-नाम पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली फर्म और किसान को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सीटीआर निदेशक डॉ साकेत बडोला, राहुल मिश्रा, मंडी सचिव साहिल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed