फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Exported defense goods worth more than one thousand crores: Bhatt

एक हजार करोड़ से ज्यादा का रक्षा सामान निर्यात किया: भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Exported defense goods worth more than one thousand crores: Bhatt
हल्द्वानी बरेली रोड में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट स्वागत करते तरूण बंसल। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को शिखर की ओर ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं। विदेशी मुद्रा भंडारण आज खचाखच भरा हुआ है और रक्षा सामग्री का आयात लगभग बंद हो गया है। मोदी के नेतृत्व में एक हजार करोड़ रुपये की रक्षा सामग्री निर्यात की गई।
विज्ञापन

जन आशीर्वाद रैली के बाद सभा को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है कि हेय दृष्टि से देखने वाले देश भी आज हमें सम्मान के भाव से देखते हैं। कांग्रेस के कुछ नेता भी कहते हैं मोदी देश के लिए जरूरी हैं। रक्षा के क्षेत्र में बंदूक, रायफल, फाइटर जहाज, रडार, टैंक आदि अब देश में बना रहे हैं। रायफल जहाज 26 हमारे पास आ गए हैं और दस जल्द मिल जाएंगे। यही एक बड़ा सौदा है शेष सभी उपकरण ह बना रहे हैं। विदेशों के साथ हम रक्षा सौदा करेंगे। विदेशी हमारा बनाया रक्षा का सामान हाथों हाथ लेने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मोदी नहीं होते तो देश की स्थिति बहुत खराब हो जाती। विदेशों के प्रतिशत को देखेंगे तो उसके अपेक्षा बहुत राहत रही। उन्होंने नैनीताल विधायक संजीव आर्य और उनके पिता काबीना मंत्री यशपाल आर्य की तारीफ भी की।
विज्ञापन

ओआरओपी मोदी ने दिया तो विसंगति होंगी दूर की जाएगी
हल्द्वानी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का पूर्व सैनिकों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ओआरओपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लागू किया। पूर्व सैनिकों के साथ अलग से बैठकर बात की जाएगी। जो कमियां रह गई हैं उसे समझा जाएगा। ओआरओपी की जो विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सियां हो गईं थीं खाली
हल्द्वानी। केंद्रीय राज्य मंत्री के स्वागत के लिए लोग काफी देर से इंतजार कर रहे थे। ऊंचापुल पहुंचने पर रामलीला मैदान में कुर्सियां खाली हो गईं थीं और लोग घरों को चले गए थे। बैंक्वेट हॉल में सभा के दौरान भी कुछ कुर्सियां खाली पड़ीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed