फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Explanation sought from DPRO on irregularities in Gram Panchayat allocation

Nainital News: ग्राम पंचायत आवंटन में गड़बड़ी पर डीपीआरओ से स्पष्टीकरण मांगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from DPRO on irregularities in Gram Panchayat allocation
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में सोमवार को सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और संबंधित अधिकारियों से अपने विभागीय कार्य और नियमों की जानकारी रखने, ट्रांसफर पॉलिसी का पालन न करने पर डीपीआरओ का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आवंटित करने में पारदर्शिता न होने पर उन्होंने डीपीआरओ से स्पष्टीकरण देने को कहा। सीडीओ ने डीपीआरओ से कहा कि अगर कोई ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ठेकेदारी कर रहे हैं तो उसकी सूचना दें। उन्होंने राज्य वित्त के तहत खरीदी गई सभी सोलर लाइटों की जांच करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को विभाग में चल रही जांच, वित्तीय अनियमितता के प्रकरणों की सूची मंगलवार तक उपलब्ध कराने को कहा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए दो लाख से अधिक लागत वाली योजनाओं का सत्यापन खंड विकास अधिकारी से करने को कहा। सीडीओ ने ई-ऑफिस का नियमित संचालन करते हुए सभी पत्राचार समय से निस्तारित करने और फील्ड विजिट और कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की ओर से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में शामिल नहीं होने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश प्रकाश बैनी, परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed