फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Expensive buses worth 30 lakh rupees are a threat to Haldwani city services

Haldwani: 30 लाख की मंहगी बसों से सिटी सेवा पर संकट, संचालन के लिए आगे नहीं आ रहे वाहन मालिक; जुलाई से शुरुआत

Mon, 19 May 2025 10:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 May 2025 10:29 AM IST
सार

एक संचालक के आगे आने से शहर के लिए बहुआयामी सिटी बस सेवा के तय समय 21 जुलाई से चलने पर संशय है। 30 लाख की नई बीएस-6 बस की शर्त के कारण बस मालिक आवेदन के लिए आगे नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन
Expensive buses worth 30 lakh rupees are a threat to Haldwani city services
बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केवल एक संचालक के आगे आने से शहर के लिए बहुआयामी सिटी बस सेवा के तय समय 21 जुलाई से चलने पर संशय है। 30 लाख की नई बीएस-6 बस की शर्त के कारण बस मालिक आवेदन के लिए आगे नहीं आ रहा है। अब आरटीए की दोबारा बैठक कर इस समस्या का हल निकालने की तैयारी है।

विज्ञापन

शहर में लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है। हाल यह है कि काठगोदाम से रामपुर रोड स्थित पंचायत घर पहुंचने में चार जगह टेंपो बदलना पड़ता है। इसमें समय के साथ जेब भी ज्यादा ढीली होती है। परिवहन विभाग के साथ आरटीए की बैठक में कमिश्नर ने छह रूटों के लिए सिटी बस सेवा को मंजूरी दी। पहले इसे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन शुरू करना था लेकिन बाद में यह तिथि 21 जुलाई कर दी गई। आरटीए की बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि शहर के पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सिटी बस सेवा में बीएस 6 मानकों का पालन करने वाली नई बसें ही शामिल होंगी।

विज्ञापन


विभाग ने अलग से परमिट देने की व्यवस्था भी बना दी लेकिन सिटी बस सेवा के लिए अब तक केवल एक ही आवेदन आया है। परिवहन विभाग ने कारण तलाशा तो पता चला कि 32 सीटर नई गाड़ी की कीमत 30 लाख रुपये है। इस कारण बस संचालन के लिए वाहन स्वामी आगे नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी बस संचालन प्राथमिकता में है। कुछ अड़चन है, इसे भी अगली बैठक में दूर कर लिया जाएगा। पता चला है कि बस का रेट ज्यादा होने की वजह से वाहन स्वामी पशोपेश में हैं। इस समस्या का समाधान भी जल्द होगा। -सुनील शर्मा, आरटीओ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed