{"_id":"5e9c9c428ebc3e774252e60f","slug":"example-cash-purse-returned-by-leading-fireman-haldwani-news-hld3805868200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल : नकदी भरे पर्स को लीडिंग फायरमैन ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल : नकदी भरे पर्स को लीडिंग फायरमैन ने लौटाया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा तिराहे पर रविवार को ड्यूटी के समय अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन को एक पर्स मिला। पर्स में 12 हजार रुपये के अलावा जरूरी कागजात थे। लीडिंग फायरमैन ने प्रधानाचार्य को बुलाकर उन्हें उनका पर्स वापस कर दिया।
अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन सुनील चौधरी की रविवार को कुसुमखेड़ा तिराहे पर ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान उन्हें सड़क पर गिरा एक पर्स मिला, जिसमें 12 हजार रुपये के अलावा तीन बैंकों के एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि महत्वपूर्ण कागजात थे। आधार कार्ड पर कुसुमखेड़ा निवासी का नाम पता लिखा था।
इस पर उन्होंने गौलापार कुंवरपुर स्थित पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीश उप्रेती को फोन कर बुलाया। प्रधानाचार्य ने बताया कि वह कुसुमखेड़ा में रहते हैं और दो दिन पहले वह सब्जी खरीदने के लिए आए थे। इस बीच उनका पर्स गिर गया था। पर्स पाकर प्रधानाचार्य काफी खुश हुए। उन्होंने लीडिंग फायरमैन सुनील चौधरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य का कहना है कि दमकल के एएसआई ने इमानदारी की मिसाल पेश की है। साथ की उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ाया है।