फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ex-servicemen angry against the order of removal from UPNL, appealed to MP

Nainital News: उपनल से हटाने के आदेश के विरोध में पूर्व सैनिक नाराज, सांसद से लगाई गुहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen angry against the order of removal from UPNL, appealed to MP
हल्द्वानी। उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं दे रहे पूर्व सैनिकों को हाल ही में उपनल से हटाकर सिविल ठेकेदारों के अंतर्गत लाने की प्रक्रिया शुरू की है। इससे नाराज पूर्व सैनिकों ने सांसद से मुलाकात कर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्नल जगत सिंह जंतवाल, कैप्टन सोबन सिंह भड़ और गोविंद सिंह बरती के नेतृत्व में पूर्व सैनिक सांसद अजय भट्ट से मिले। सैनिकों ने बताया कि सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण जोशी ने चार और 14 अगस्त को विज्ञप्ति जारी कर मेडिकल कॉलेज, सुशीला तिवारी अस्पताल और मोटाहल्दू स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 92 पूर्व सैनिकों को उपनल से हटाकर यह पद सिविल ठेकेदारों के अधीन लाने का निर्णय लिया है। सांसद ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर वह मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। वहां भुवन चंद्र जोशी, मनोज पांडे, नरेंद्र पाल, दीप पंत, सुरेश दुमका, कैलाश सती आदि थे। ।
विज्ञापन



यह है पूर्व सैनिकों की मांग
- पूर्व सैनिकों को पूर्ववत उपनल व्यवस्था के अंतर्गत ही सेवा में रखा जाए।
- उपनल के मूल उद्देश्यों की रक्षा की जाए। राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तक्षेप को रोका जाए।
- सरकार पूर्व सैनिकों की गरिमा, सेवा और त्याग का सम्मान करते हुए फैसले को तुरंत वापस ले।
- निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो समस्त पूर्व सैनिक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed