फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ex-serviceman called out of the house and shot

पूर्व सैनिक को घर से बाहर बुलाया और मार दी गोली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman called out of the house and shot
हल्द्वानी। जिले में बदमाशों को पुलिस का जरा भी भय नहीं है। वे हर रोज अपराध कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। एक के बाद एक हो रही वारदातों से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। बरेली रोड पर गोरापड़ाव में बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात पूर्व सैनिक कौस्तुभानंद शर्मा को घर के अंदर से बुलाकर गोली मार दी। एक गोली उनके पैर में लग गई और दूसरी गोली सिर के ऊपर से निकल गई। घटना का कारण लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रिटायर्ड हवलदार कौस्तुभानंद शर्मा (58) बृहस्पतिवार की रात नौ बजे खाना खाकर अपने कमरे में टीवी देख रहे थे। इसी समय बदमाशों ने उनके घर की बेल बजाई। घंटी की आवाज सुनकर कुत्ता भौंकने लगा। कौस्तुभानंद शर्मा भी लाइट जलाकर देखने के लिए गेट खोलने लगे। कौस्तुभानंद शर्मा के अनुसार गेट खोलते ही एक व्यक्ति ने असलहा निकालकर कहा, ले हो गया तेरा काम और गोलियां चला दीं। एक गोली दाहिने पैर मेें लगते ही कौस्तुभानंद बैठ गया। शूटर ने दूसरी गोली चलाई लेकिन वह सिर के ऊपर से निकल गई। हमलावर मौके से भाग निकला। घर में सिर्फ उनकी पत्नी मौजूद थी। परिवार के लोग घायल कौस्तुभानंद को बेस अस्पताल ले गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और भाजपा नेता दिनेश खुल्बे भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि कौस्तुभानंद भाजपा के कार्यकर्ता हैं। बाद में उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ शांतनु पाराशर ने मुआयना किया। काफी छानबीन के बाद भी हमलावरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

रुद्रपुर के ट्रांसपोर्टर पर लगाया आरोप
हल्द्वानी। कौस्तुभानंद शर्मा ने बताया कि गोली चलाने वाला शूटर करीब 25 साल का था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा ललित मोहन शर्मा रुद्रपुर के एक ट्रांसपोर्टर के साथ व्यवसाय करता था। लॉकडाउन के चलते काफी घाटा हो गया। इसके बाद उनके बेटे ने ट्रांसपोर्टर को 53 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि इसके धमकी दी गई तो उन्होंने खेत बेचकर 20 लाख रुपये और दिए। आरोप है कि इसके बावजूद ट्रांसपोर्टर लाखों रुपये ब्याज के तौर पर मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले ट्रांसपोर्टर ने दी थी धमकी
हल्द्वानी। कौस्तुभानंद ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले भी ट्रांसपोर्टर ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। दो साल से वह परिवार के पीछे पड़ा है।
कारगिल में डरा नहीं तो अब क्या
हल्द्वानी। कौस्तुभानंद ने अस्पताल पहुंचे लोगों से कहा कि जब कारगिल युद्ध के दौरान सीमा पार के दुश्मनों से नहीं डरे तो अब ऐसे बदमाशों से उन्हें डर नहीं लगता है।
लालकुआं में छात्रनेता ने दोस्त पर फायर झोंका
बिंदुखता (नैनीताल)। बुधवार की देर रात छात्र नेता विकास सिजवाली और शास्त्रीनगर निवासी धीरज पांडे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विकास ने धीरज पर तमंचे से फायर झोंक दिया। घायल धीरज को एसटीएच रेफर कर दिया। वहीं विकास सिजवाली ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया।
धीरज के पिता ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उनका बेटा अपना बैग लेने के लिए तिवारी नगर निवासी विकास सिजवाली के पास गया था। आरोप है कि विकास ने धीरज के सिर में गोली मार दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र नेता विकास सिजवाली के खिलाफ धारा 307, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इधर आरोपी ने कोतवाली में आत्मसमर्पण कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार धीरज और विकास के बीच हल्द्वानी छात्रसंघ चुनाव को लेकर पूर्व से ही मनमुटाव चल रहा था। वहीं पुलिस का कहना है की धीरज को गोली मारी गई या अन्य नुकीले हथियार से घटना को अंजाम दिया है इसकी जांच के लिए बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी संजय बृजवाल कर रहे हैं।

कोट
घटना के बाद से ही पुलिस कर्मी धीरज के साथ अस्पताल में है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रथमदृष्टया जांच में फायर के प्रमाण नहीं मिले हैं। डॉक्टरों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद शाह, पुलिस क्षेत्राधिकारी
फाइल फोटो- घायल धीरज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed