फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Every student will get free internet facility in colleges

Nainital News: महाविद्यालयों में हर विद्यार्थी को मिलेगी मुफ्त इंटरनेट सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Every student will get free internet facility in colleges
हल्द्वानी। प्रदेश के महाविद्यालयों में हर विद्यार्थी को मुफ्त इंटरनेट सेवा मिलेगी। इंटरनेट कनेक्शन सभी महाविद्यालयों में अनिवार्य कर दिया गया है। इंटनरनेट की 4जी सेवा हर हाल में उपलब्ध कराई जाएगी। इसका खर्च निदेशालय स्तर से कॉर्पस फंड (छात्र निधि) से चुकता किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में 119 राजकीय महाविद्यालय हैं। अब सभी में अनिवार्य रूप से इंटरनेट सेवा मुहैया करानी होगी। ई-लाइब्रेरी, ऑनलाइन कोर्स, कॉलेज संबंधी ऑनलाइन कार्य, दूसरे महाविद्यालयों के लेक्चर अटेंड करने में विद्यार्थियों को आसानी होगी। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के महाविद्यालयों में भी इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शासन ने इसके लिए महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि वह अपने स्तर से कॉलेज में इंटरनेट संयोजन जोड़ें। ताकि महाविद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों को इंटरनेट सुविधा का लाभ आसानी से मिल सके। मार्च तक प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में 4जी की इंटरनेट सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ना है। ताकि वे दूसरे महाविद्यालयों के लेक्चर भी अटेंड कर सकें। साथ ही समय मिलने पर कोर्स से संबंधित आवश्यक चीजों को इंटरनेट के माध्यम से देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एमबीपीजी में 4जी का वाईफाई कनेक्शन धड़ाम
हल्द्वानी। करीब दो वर्ष पूर्व एमबीपीजी कॉलेज में शासन स्तर से 4जी का वाईफाई कनेक्शन लगाया गया था जिस कंपनी ने इंटरेनट सेवा प्रदान की थी। उसकी सेवाएं अब पूरी तरह बंद हो गई हैं। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि पूर्व में महाविद्यालय में 4जी का वाईफाई कनेक्शन जोड़ा गया था जो कंपनी इंटरनेट सेवा प्रदान कर रही थी। उसकी सेवाएं बंद है। कार्यालयों में अपने स्तर से इंटरनेट सुविधा दी गई है।

कोट
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अब अनिवार्य रूप से इंटरनेट सेवा प्रदान की जाएगी। महाविद्यालय अपने स्तर से यह कार्य करेंगे। निदेशालय को मिलने वाले कॉर्पस फंड (छात्र निधि) से इसका खर्चा उठाया जाएगा। मार्च 2023 तक महाविद्यालयों में पढ़ रहे हर विद्यर्थी को इंटरनेट की मुफ्त सेवा का लाभ मिलेगा। पूर्व में महाविद्यालयों में इंटनेट सेवा प्रदान की गई थी, लेकिन तब सभी महाविद्यालय इससे नहीं जुड़ पाए, जिस कंपनी को ठेका दिया गया था। वह अपनी सेवाएं ठीक प्रकार से नहीं दे सकी। अब नई कंपनी के साथ अनिवार्य रूप से महाविद्यालयों में इंटरनेट सेवा प्रदान की जाएगी।
डॉ. आरएस भाकुनी, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed