फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Every person in Uttarakhand will be literate by 2025 - Education Minister

Nainital News: 2025 तक उत्तराखंड का हर व्यक्ति होगा साक्षर- शिक्षा मंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Every person in Uttarakhand will be literate by 2025 - Education Minister
हल्द्वानी। खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य विज्ञान महोत्सव में शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यार्थियों के बनाए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं के हुनर की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ये बच्चे भविष्य के वैज्ञानिक हैं। वर्ष 2025 तक उत्तराखंड का हर व्यक्ति साक्षर होगा। सरकार इस ओर लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा की बेहतरी के लिए हर कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है। शीघ्र ही विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के 2300 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षाफल के लिए 90 प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने का लक्ष्य रखा गया है। विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से विद्यालयी शिक्षा के सिस्टम को पूर्णतया ऑनलाइन करने की व्यवस्था की जा रही है। शिक्षा में नवाचार का प्रयोग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विद्यार्थियों केे लिए निशुल्क हेल्थ आईडी भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इस बीच शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता जीआईसी प्रतातपुर चकलुवा के प्रधानाचार्य कौस्तुभ चंद्र जोशी को पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जीजीआईसी बनभूलपुरा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम संयोजक सीईओ केएस रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एससीईआरटी के अपर निदेशक डॉ. आरडी शर्मा, संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत, कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक माध्यमिक लीलाधर व्यास, अपर निदेशक प्रारंभिक अजय नौडियाल, डीईओ माध्यमिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज, डीईओ प्रारंभिक एचबी चंद, बीईओ हरेंद्र मिश्रा, राज्य विज्ञान समन्वयक देवराज सिंह राणा, जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. दिनेश जोशी, प्रधानाचार्य कमला शैल, डॉ. विवेक पांडेय, सोहन सिंह माजिला, गौरीशंकर कांडपाल, जितेंद्र सिंह अधिकारी, गिरधर सिंह मनराल, नवीन पांडे आदि मौजूद रहे।
इनसेट
फोटो: शुभम
शुभम ने बनाया ड्रोन, 25000 का मिला इनाम
हल्द्वानी। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय रुद्रप्रयाग की 12वीं कक्षा के छात्र शुभम काला का बनाया ड्रोन आकर्षण का केंद्र रहा। शुभम ने बताया कि उन्होंने यह आठवां ड्रोन बनाया है। इसकी मदद से जंगली जानवरों को भी भगाया जा सकता है। इसमें एक बंदूक भी लगी है। यह ड्रोन पांच किलोमीटर रेंज को कवर करता है। इसमें जीपीएस भी लगाया गया है। इस दौरान उन्होंने अपने बनाए ड्रोन का प्रैक्टिकल कर उसे हवा में उड़ाया। शुभम की उपलब्धि पर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला ने संघ की ओर से 25000 रुपये का इनाम देने की घोषण की है। संवाद
इनसेट
प्रदेश में खोले जाएंगे 22 मॉडल महाविद्यालय, 12 मेें होगा नेक टीम का निरीक्षण
हल्द्वानी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 22 महाविद्यालयों को मॉडल महाविद्यालय बनाया जाएगा। इनकी सूची तैयार कर ली गई हैं। शीघ्र ही इस ओर कार्य होगा। यहां आधुनिक उपकरणों मुहैया कराए जाएंगे। इनमें आवासीय व्यवस्था भी रहेगी। प्रदेश के 12 महाविद्यालयों में नेक टीम निरीक्षण करेगी। दिसंबर में महाविद्यालय लोहाघाटा और डोईवाला में टीम निरीक्षण करेगी। इस दौरान उन्होंने 79.68 लाख की लागत से बने गौलापार स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय के आवासीय भवन के लोकार्पण और 189.53 लाख की लागत से बने टाइप टू कर्मचारियों के आवासीय भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रभारी उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. प्रवीन जोशी, उप निदेशक आरएस भाकुुनी, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद

इनसेट
यूओयू में कुलपति आवास का किया लोकार्पण
हल्द्वानी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति आवास का लोकार्पण किया। कक्षों का निरीक्षण कर कुलपति प्रो. आपीएस नेगी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उच्च शिक्षा में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही व्यवसायिक पाठ्यक्रम की शिक्षा भी दी जा रही है। उत्तराखंड के महाविद्यालयों में प्रदेश से बाहर के छात्र का अध्ययन करना बड़ी बात है। 127.03 लाख की लागत से यह आवास बनाया गया है। लोकार्पण में कुलसचिव डॉ. रश्मि पंत, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दुग्धसंघ अध्यक्ष मुकेेश बोरा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद

हल्द्वानी के खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान महोत्सव में पहुंचे उच्च शिक्षा मं

हल्द्वानी के खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान महोत्सव में पहुंचे उच्च शिक्षा मं

हल्द्वानी स्थित ओपन यूनिवर्सिटी में कुलपति आवास का लोकार्पण करते  उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रा?

हल्द्वानी स्थित ओपन यूनिवर्सिटी में कुलपति आवास का लोकार्पण करते उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रा?

हल्द्वानी के खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान महोत्सव के दौरान पारंपरिक वेषभूष?

हल्द्वानी के खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान महोत्सव के दौरान पारंपरिक वेषभूष?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed