{"_id":"6840b0f6a5fa095f5d04fe61","slug":"even-overspeed-challan-is-not-able-to-stop-the-speed-meter-of-vehicles-haldwani-news-c-8-1-hld1044-575824-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ओवरस्पीड का चालान भी नहीं रोक पा रहा वाहनों के फर्राटे का मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ओवरस्पीड का चालान भी नहीं रोक पा रहा वाहनों के फर्राटे का मीटर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। पुलिस रामपुर और नैनीताल रोड पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। पर युवा चालान की परवाह किए बगैर रफ्तार पर सवार होकर अपने साथ दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस कारण पांच महीने में पुलिस ने 2500 चालान कर 50 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
शहर में पिछले कुछ माह में हादसों की संख्या बढ़ रही है। रामपुर रोड पर वाहनों की अधिकतम स्पीड 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तय है। रामपुर रोड और नैनीताल रोड पर तेज रफ्तार जिंदगी पर भारी पड़ रही है। रामपुर रोड पर बीते पांच माह में आठ और नैनीताल रोड पर आठ हादसे हो चुके हैं। इनमें छह लोगों ने जान गंवाई है। हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने ओवरस्पीड वाहनों का चालान शुरू किया। इन पांच माह में पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन ने दोनों हाईवे पर 2500 तेज रफ्तार वाहन पकड़े हैं जो 60 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा से फर्राटा भर रहे थे। इन सभी वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया है। विभाग ने तेज रफ्तार वाहनों पर 50 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। कई के चालान जमा भी हो गए हैं लेकिन इसके बाद भी न हादसे रुक रहे हैं और न ही बेकाबू दौड़ते वाहनों पर लगाम लग रही है।
बीते वर्षों में हल्द्वानी में हुए हादसे
वर्ष 2023
46
2024
36
वर्ष 2025
18
इस साल जनवरी से मई तक 2500 चालान किए गए हैं। प्रति चालान 2000 रुपये का रहा। इस चालान में परिवहन विभाग से जो चालान किया गया है, वह नहीं जुड़ा है।
शिवराज सिंह बिष्ट, यातायात निरीक्षक