{"_id":"613bc3b28ebc3e494078bd0b","slug":"even-after-the-promise-the-dm-could-not-get-the-road-opened-on-the-stipulated-time-limit-haldwani-news-hld4375214193","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादे के बाद भी तय समय सीमा पर मार्ग नहीं खुलवा पाए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादे के बाद भी तय समय सीमा पर मार्ग नहीं खुलवा पाए डीएम
विज्ञापन
नैनीताल/भीमताल। जनप्रतिनिधियों पर तो वादा भूलने का आरोप लगते रहे हैं लेकिन जब प्रशासनिक अधिकारी ही ऐसा करने लग जाएं तो जनता का भरोसा जीतना चुनौतीपूर्ण होता है। मामला कुमाऊं की लाइफ लाइन भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन से जुड़ा है।
30 अगस्त को डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त सुशील कुमार से कहा था कि दस दिन में भारी वाहनों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। लोनिवि के ईई एबी कांडपाल ने भी बृहस्पतिवार को दावा किया था कि शुक्रवार की शाम तक भीमताल-रानीबाग मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। उनका कहना था कि पुराने पुल के पास सड़क को सही करा दिया गया है। शुक्रवार को यहां भारी वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि अब डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को मार्ग और पुल का निरीक्षण कर रोडवेज और केमू बसों का संचालन कराने की बात कहीं है। ईई एबी कांडपाल कह रहे हैं कि रानीबाग मार्ग से शुक्रवार शाम को आवाजाही शुरू होने थी इसके लिए विभाग ने डीएम से अनुमति देने को पत्र भेजा है।
बता दें कि तीन माह से रानीबाग पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से कुमाऊं के भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी। इसके चलते भारी वाहन ज्योलीकोट-भवाली मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि शनिवार को निरीक्षण के बाद रोडवेज और केमू बसों के लिए भी मार्ग पूर्ण रूप से खोल दिया जाएगा लेकिन कैंटर, डंपर और ट्रकों का संचालन 14 सितंबर के बाद से शुरू किया जाएगा। बसों के संचालन से लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।