फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Even after deploying drones and trap cameras, the leopard could not be found

Uk: ड्रोन और ट्रैप कैमरे लगाने के बाद भी तेंदुए का नहीं चला पता, 70 से अधिक वनकर्मियों की टीम गश्त में जुटी

Thu, 01 Jan 2026 10:22 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 01 Jan 2026 10:22 PM IST
सार

नैनीताल जिले में एक सप्ताह बीतने के बाद भी वन विभाग ओखलकांडा और धारी में दो महिलाओं को मारने वाले तेंदुए का पता नहीं लगा पाया है।

विज्ञापन
Even after deploying drones and trap cameras, the leopard could not be found
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नैनीताल जिले में एक सप्ताह बीतने के बाद भी वन विभाग ओखलकांडा और धारी में दो महिलाओं को मारने वाले तेंदुए का पता नहीं लगा पाया है। वन विभाग की ओर से ड्रोन और ट्रैप कैमरे के साथ ट्रैंक्यूलाइज के लिए लगाई टीम को सफलता नहीं मिल पाई है। तेंदुए के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीणों में भय है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वनकर्मियों ने धारी और ओखलकांडा में जंगलों में गश्त की लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ लगातार आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। विभाग की ओर से 50 से अधिक ट्रैप कैमरे, सात से अधिक पिंजरे और 70 से अधिक वनकर्मियों की टीम गश्त में जुटी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को तेंदुए को जल्द पकड़ना चाहिए ताकि ग्रामीणों के भय का माहौल खत्म हो सके। वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने बताया कि जगह-जगह टीमें तैनात की गई हैं। पिंजरे, ट्रैप कैमरे और ड्रोन की मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन

वन सचिव से बोले विधायक- तेंदुए को मारे वन विभाग

ओखलकांडा की ग्राम पंचायत चमोली के तोक किटोडा में रेखा देवी को मारने वाले तेंदुए की दहशत कम नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की गुर्राहट घरों के पास गूंज रही है। इससे लोगों में भय का माहौल बना है। लोग शाम होने के बाद घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। महिलाएं चारा लेने जंगल नहीं जा रही हैं। बृहस्पतिवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन सचिव से वार्ता कर धारी और ओखलकांडा क्षेत्र में दो महिलाओं को मारने वाले आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने की मांग की। कैड़ा ने कहा कि तेंदुए के भय से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। कैड़ा ने कहा कि भीमताल, धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ में तेंदुआ लगातार आबादी क्षेत्र में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि दो महिलाओं की मौत के बाद से ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है। कैड़ा ने पिंजरे लगाने और वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने की भी मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed