फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Evaluation of answer book will be done from today

आज से उत्तरपुस्तिकाओं का होगा मूल्याकंन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer book will be done from today
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार 25 अप्रैल से शुरू होगा। इस वर्ष 12 लाख 95 हजार 931 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। मूल्यांकन के लिए 30 केंद्र बनाए गए हैं। एक हजार परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन कार्य नौ मई तक चलेगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव नीता तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल की 747156, इंटरमीडिएट में 548775 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी। परीक्षकों को हाईस्कूल की एक उत्तर पुस्तिका जांचने पर 10 रुपए और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका जांचने पर 14 रुपए मिलेंगे। प्रत्येक परीक्षक प्रति दिन हाईस्कूल की 40 और इंटरमीडिएट की 30 उत्तर पुस्तिका जांचेंगे।
विज्ञापन

जिलेमें तीन केंद्र बनाए गए
हल्द्वानी। जनपद में जीआईसी रामनगर, एमबी इंटर कॉलेज और जीजीआईसी हल्द्वानी को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। सीईओ केएस रावत ने बताया कि सोमवार सुबह मूल्यांकन शुरू होने से पहले तीनों केंद्रों पर परीक्षकों की ट्रेनिंग होगी। सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन कार्य चलेगा। एक टेबल में 10 से 12 परीक्षक बैठेंगे। सभी परीक्षकों के मोबाइल पहले ही जमा करा लिए जाएंगे। परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य समाप्त होने तक परिसर में ही मौजूद रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed