{"_id":"6334a513d70ad2446f4b8cfc","slug":"ev-charging-stations-to-be-built-in-indian-oil-pumps-in-haldwani-haldwani-news-hld4772988101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में इंडियन ऑयल के पंपों में बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में इंडियन ऑयल के पंपों में बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंडियन ऑयल ने टूरिस्ट सर्किल के सभी पेट्रोल पंपों को अपने यहां इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने के आदेश दिए हैं। हल्द्वानी में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों में भी ईवी वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। ओकाया कंपनी इन स्टेशनों को बनाने का काम करेगी। इसके एवज में पेट्रोल पंप संचालकों को 45 हजार रुपये देने होंगे।
सरकार की योजना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएं। नीति आयोग के प्रस्ताव में अप्रैल 2023 से तीन पहिया वाहनों और अप्रैल 2025 से 150 सीसी तक के दोपहिया वाहनों और अप्रैल 2026 से टैक्सियों को सड़कों से बाहर करने की योजना है।
जितने टूरिस्ट सर्किल हैं उनमें चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। इसी क्रम में हल्द्वानी, रामनगर स्थित सभी इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप में चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि इंडियन ऑयल का पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि नगर निगम भी अपने पेट्रोल पंप में चार्जिंग स्टेशन बनाएगा। कहा कि फिलहाल एक गाड़ी के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए छह बाई छह फीट स्थान की आवश्यकता होगी। भसीन ने बताया कि कंपनी ने चार्जिंग की दर अभी तय नहीं की है।
बेहद पावरफुल होंगे चार्जिंग स्टेशन
नगर निगम को इंडियन ऑयल की ओर से भेजे गए पत्र में दावा किया गया है कि इंडियन आयल के चार्जिंग स्टेशन बेहद पावरफुल होंगे। इस समय बाजार में जो भी बेहतरीन तकनीक चल रही होगी, उसका उपयोग किया जाएगा। चार्जिंग स्टेशनों में स्लो चार्जर और फास्ट चार्जर के साथ ही हैवी ड्यूटी चार्जर भी लगाए जाएंगे। ये चार्जर बसों की बैटरी को चार्ज करने में काम आते हैं।