{"_id":"5ed4067c8ebc3e907713d8ef","slug":"establishment-day-of-nayana-devi-temple-celebrated-with-simplicity-nainital-news-hld3847467186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादगी से मनाया नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादगी से मनाया नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित...
सूचनार्थ
सादगी से मनाया नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस
लॉकडाउन के चलते इस वर्ष मंदिर परिसर में नहीं हुए कार्यक्रम
नैनीताल। नगर के नयना देवी मंदिर का 136वां स्थापना दिवस विधि विधान से संपन्न हो गया। लॉकडाउन के कारण इस वर्ष मंदिर परिसर में कार्यक्रम नहीं हुए।
मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य बसंत बल्लभ पांडे ने बताया कि पहली बार मंदिर का स्थापना दिवस इस तरह मनाया गया। नैनीताल के प्रतिष्ठित स्व. लाला मोतीराम शाह के वंशजों की ओर से यजमान के रूप में प्रदीप शाह और उनकी पत्नी नीरू शाह पूजा में बैठे। इससे पहले स्थापना दिवस धूमधाम से मानाया जाता था। मंदिर में पूजा, आरती, भंडारा, प्रसाद वितरण आदि होता था और काफी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए आते थे। लेकिन इस बार सांकेतिक रूप में प्रसाद वितरण किया गया। सुंदरकांड और भजन संध्या आदि कार्यक्रम नहीं हुए। हालांकि फेसबुक लाइव पर काफी संख्या में भक्तों ने अनुष्ठान को देखा। इसका वीडियो नयना देवी मंदिर की फेसबुक पेज पर उपलब्ध है।
इस दौरान आचार्य नवीन चंद्र तिवारी, मंदिर ट्रस्ट के अवैतनिक सचिव हेमंत कुमार शाह और सुरेश मेलकानी थे।