Haldwani: सफाई में लापरवाही पर पर्यावरण पर्यवेक्षक निलंबित, पत्नी बर्खास्त; जानें क्या है पूरा मामला
हल्द्वानी में सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने जांच के बाद पर्यावरण पर्यवेक्षक को निलंबित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी को बर्खास्त कर दिया।
विस्तार
सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने जांच के बाद पर्यावरण पर्यवेक्षक को निलंबित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी को बर्खास्त कर दिया।
सफाई कर्मियों ने 19 दिसंबर को शिकायत की थी कि पर्यावरण पर्यवेक्षक की पत्नी वार्ड में सफाई के लिए कार्यरत है, लेकिन वह काम पर नहीं आती है। पर्यवेक्षक भी कर्मियों के साथ गलत व्यवहार करता है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने इसकी जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अध्यक्षता में कमेटी बनाई।
ये पढ़ें- Uttarakhand: सीएयू सचिव ने स्टेडियम के लिए सीएम से की मुलाकात, धामी से मिला ये जवाब
सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में शिकायत सही पाई गई। 11 जनवरी को सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी। नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से पर्यावरण पर्यवेक्षक रंजीत को निलंबित कर नगर स्वास्थ्य कार्यालय में अटैच कर दिया है। स्वच्छता समिति में कार्यरत रंजीत की पत्नी मीनू को बर्खास्त कर दिया।