फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Entry of vehicles restricted in Tallital market

Nainital News: तल्लीताल बाजार में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Mon, 06 Oct 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 06 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Entry of vehicles restricted in Tallital market
नैनीताल। तल्लीताल बाजार में अब वाहनों की एंट्री बैन की जाएगी जिससे बाजार में खरीदारी करने वाले लोग आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। रात्रि में ही बाजार में रहने वाले लोग निजी वाहन बाजार ला सकेंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने इस संबंध में सर्वे भी कराया था जिसमें अधिकतर व्यापारियों ने बाजार में वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने पर हामी भरी थी। कुछ लोगों के विरोध के चलते यह सफल नहीं हो पा रहा था। अब इस समस्या का हल निकाल लिया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह का कहना है तल्लीताल डांठ से बाजार को जाने वाला गेट सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए नया बाजार से ऊपर की ओर सीढ़ीनुमा मार्ग को दोपहिया वाहनों के जाने लायक बनाया जाएगा। सोमवार से लोनिवि की ओर से यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे व्यापारियों समेत खरीदारी करने वाले लोग अपने वाहन को नव ज्योति क्लब तक ले जा सकेंगे जहां से फिर बाजार में पैदल जाना होगा। रायशुमारी के बाद क्लब के पास गेट लगाने पर भी विचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed