फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Entry of taxis and two-wheelers banned in Kainchi Dham area

Nainital News: कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक

Sat, 02 May 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Entry of taxis and two-wheelers banned in Kainchi Dham area
नैनीताल। कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड पर बढ़ने वाली पर्यटकों की भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान लागू किया है। शनिवार और रविवार को भारी वाहनों के रूट बदले जाएंगे। कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को निर्धारित मार्ग से जाने की अनुमति रहेगी। अन्य भारी वाहनों को यातायात की स्थिति के अनुसार मस्जिद तिराहा भवाली से पहले रोका जाएगा या रामगढ़ एवं खुटानी मोटर मार्ग से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-
शटल सेवा से जाएंगे पर्यटक
बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भीमताल में विकासभवन पार्किंग और भवाली सैनिटोरियम में पार्क कराया जाएगा। यहां से इन्हें शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तराई से आने वाले वाहन गौलापार बाईपास से पहाड़ कमी ओर जाएंगे
हल्द्वानी। इस वीकेंड के लिए भी पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह शनिवार और रविवार को सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। यात्रा रूटों पर भारी वाहन सुबह छह से रात 11 बजे तक आवाजाही नहीं कर सकेंगे। प्लान के तहत बरेली रोड से आने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर-गौलापार बाईपास-नरीमन तिराहा काठगोदाम और रुद्रपुर की ओर से आने वाले वाहन पंतनगर तिराहा-दिनेशपुर मोड़-नगला-लालकुआं से गौलापार बाईपास होते हुए पहाड़ की ओर जा सकेंगे। मैदान की ओर जाने वाले वाहन इसी मार्ग से जाएंगे। एलपीजी वाहनों को छोड़कर अन्य आवश्यक सेवा वाले वाहन दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed