फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encroachment removed from transport nagar

ट्रांसपोर्ट नगर से हटाया अतिक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from transport nagar
हल्द्वानी के टीपीनगर में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम। संवाद
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर की प्रशासक ऋचा सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पार्क और पार्किंग खाली कराए गए। सड़क पर सामान रखकर काम कर रहे दुकान स्वामियों से आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया और कई फड़ जब्त किए।
विज्ञापन

समाजसेवी हेमंत गौनिया ने ट्रांसपोर्ट नगर के पार्कों को लेकर शिकायत की थी। शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पांच पार्कों पर रखे गए समान को जब्त किया। मुख्य सड़कों की पार्किंग में फड़ रखकर काम करने वालों का सामान भी जब्त किया। अतिक्रमणकारियों से आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीपीनगर की नालियां साफ नहीं हईं तो नहीं मिलेगा वेतन
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर की नालियों की सफाई नहीं होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक नालियां साफ नहीं हुई तो वह सफाई कर्मियों का वेतन जारी नहीं करेंगी। कहा कि 10 सफाई कर्मी ट्रांसपोर्ट नगर में तैनात हैं, लेकिन सफाई नहीं हो रही है। कहा कि जगह-जगह कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों में खड़े वाहनों को हटाने के लिए सात दिन का समय
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि सात दिन के भीतर ट्रांसपोर्टर के पार्कों में खड़े वाहनों के साथ ही पार्किंग में खड़े पुराने वाहनों को भी हटा लें।
पार्क सुधरेंगे, बैठने की होगी व्यवस्था
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने सिटी मजिस्ट्रेट से ट्रांसपोर्ट नगर में पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए बजट का प्रस्ताव भेजने को कहा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के सौंदर्यीकरण के लिए बजट जिला विकास प्राधिकरण से दिलाया जाएगा।
तीन दिन में शौचालय साफ नहीं हुआ तो निरस्त होगी लीज
हल्द्वानी। अतिक्रमण हटाने के दौरान ट्रांसपोर्टरों ने सुलभ शौचालय की गंदगी की शिकायत की। सिटी मजिस्ट्रेट ने शौचालय देखा तो वह बहुत गंदा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने सुलभ शौचालय के प्रबंधक को नोटिस देते हुए कहा कि तीन दिन के भीतर शौचालय साफ नहीं हुआ तो लीज निरस्त कर दी जाएगी।

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर के कारोबारियों ने अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा काटा। प्रशासन और निगम की कार्रवाई के विरोध में ट्रांसपोर्टर सड़क पर बैठ गए। ट्रांसपोर्टरों ने जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद प्रशासन और नगर निगम की टीम बैकफुट पर आ गई। ट्रांसपोर्टरों का आरोप था कि प्रशासन ने उन्हें अतिक्रमण हटाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आंदोलन के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया साथ ही ट्रांसपोर्टरों को सात दिन में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed