{"_id":"6996256ec8e58f67160162bc","slug":"encroachment-on-nazul-land-demolished-in-rajpura-haldwani-news-c-337-1-hld1039-130315-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राजपुरा में नजूल भूमि पर किया अतिक्रमण ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राजपुरा में नजूल भूमि पर किया अतिक्रमण ढहाया
Thu, 19 Feb 2026 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमणकारी नजूल भूमि पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर निगम की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान का भी उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को राजपुरा में उजागर हुआ। जिस भूमि को करीब ढाई साल पहले निगम की टीम ने अतिक्रमण से मुक्त कराया था उस पर फिर कब्जा कर दिया गया।
राजपुरा में अस्थायी गोशाला के पास नजूल भूमि पर स्थानीय व्यक्ति ने 2100 वर्ग फुट भूमि पर कब्जा करने की नीयत से वहां दीवार बनाने के साथ ही गेट लगा दिया था। नगर आयुक्त परितोष वर्मा बुधवार को राजपुरा स्थित गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान शिकायत मिली कि पास ही नजूल भूमि पर एक व्यक्ति अतिक्रमण कर पार्किंग स्थल बना रहा है। टीम मौके पर पहुंची तो अतिक्रमणकारी विरोध करने लगा हालांकि उसकी एक न सुनी गई। टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। टीम में सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि शामिल रहे।