{"_id":"27759bc49276b607dcc735685c5d4b8a","slug":"encroachment-goes-on-administration-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी चला। प्रशासन ने दूसरे दिन मैन बाजार, फड़ बाजार, कोसी रोड और रानीखेत रोड में अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान फुटपाथ खाली कराने के साथ-साथ पक्के अवैध निर्माण भी तोड़े। जबकि कई व्यापारियों का सड़क में रखा सामान और बोर्ड भी जब्त किए। नगर पालिका ने रानीखेत रोड से कोसी रोड को जाने वाले मोड़ पर खुद की लगाई रैलिंग को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए जैसे ही टीम फड़ बाजार पहुंची तो वहां अफरातफरी मच गई। व्यापारी दुकान के बाहर रखे सामान को अंदर करने में जुट गई।
पर प्रशासन के इस अभियान का असर कुछ देर ही दिखाई दिया। अभियान टीम आगे-आगे अतिक्रमण हटाती गई और दुकानदारों ने टीम के जाते ही दोबारा अतिक्रमण कर लिया।
एसडीएम एसएस जंगपांगी ने कहा कि शहर में अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। शहर में अभियान लगातार जारी रहेगा। जो अतिक्रमणकारी नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन