{"_id":"680d445b580884d4170268f3","slug":"encroachment-demolished-with-jcb-for-road-widening-haldwani-news-c-8-1-hld1029-552509-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से ढहाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से ढहाया अतिक्रमण
Sun, 27 Apr 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन की टीम ने शनिवार को भी अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कुसुमखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर, कोल टैक्स चौराहा और काठगोदाम क्षेत्र में सड़कों की नापजोख कर अवैध कब्जे हटाए गए।
अभियान का नेतृत्व करते हुए अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने क्षेत्र में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन जेसीबी से कब्जा हटाएगा। इस दौरान पता चला कि कुछ भवन स्वामियों ने अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए लगाए गए लाल निशान से आगे बढ़कर नया निर्माण कर दिया है। इस पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और कुछ जगहों पर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया।
एडीएम ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में किसी भी तरह की बाधा ना हो। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से जल्द सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, एसडीएम राहुल साह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट आदि मौजूद रहीं।