फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encroachers occupy service lane in Lalpur

Nainital News: लालपुर में सर्विस लेन पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा

Thu, 16 May 2024 04:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 16 May 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Encroachers occupy service lane in Lalpur
किच्छा। ग्राम सभा से नगर पंचायत बन चुके हाईवे पर स्थित कस्बा लालपुर में सर्विस लेन पूरी तरह अतिक्रमण का शिकार हो चुकी है। हालत यह हैं कि सर्विस लेन पर अवैध पार्किंग, ठेले, रेहड़ी, मैकेनिक कब्जा कर चुके हैं। इन पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन का रवैया ढीला रहा है। रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

लालपुर क्षेत्र में टोल प्लाजा से आगे ग्राम शिमला तक दो किलोमीटर हिस्से में सर्विस लाइन पर खड़े ट्रक, बस मेटाडोर और खाने के रेहड़ी चाट पकौड़ी की दुकानों के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पुलिस विभाग भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। यहां पर बने अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने कार जीप आदि खड़ी रहती हैं, जो न केवल दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रही हैं बल्कि यातायात के लिए भी परेशानी का सबब बन रही हैं। लालपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार सुबेग सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि हाईवे पर अगर सर्विस लेन को खाली कर दिया जाए तो दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed